फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: RR vs MI: Predicted and Probable Playing XI of Mumbai Indians and Rajasthan Royals

IPL 2020: मुंबई के खिलाफ बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है RR, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Tue, 06 Oct 2020 08:37 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 06 Oct 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RR vs MI: Predicted and Probable Playing XI of Mumbai Indians and Rajasthan Royals
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : Amar Ujala

राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार दो हार के बाद जीत की पटरी पर लौटने को बेताब है। आईपीएल 2020 में लगातार दो जीत से शुरुआत करने के बाद रॉयल्स को पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई की टीम ने अपनी लय हासिल करते हुए अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं। आज राजस्थान जहां हार के क्रम को तोड़ना चाहेगी वहीं मुंबई की टीम दो अंक हासिल कर शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी। आज के मैच में कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने पिछले मैच में हार के बाद बदलाव के संकेत दिए थे। ऐसे में आज युवा यशस्वी जायसवाल और कार्तिक त्यागी को मौका मिल सकता है। रॉयल्स की तरफ से यशस्वी और जोस बटलर पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, मनन वोहरा, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर दिख सकते हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, टॉम करन और कार्तिक त्यागी मैदान में उतर सकते हैं।

बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, मनन वोहरा
विकेटकीपर: जोस बटलर
ऑलराउंडर: राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर
गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, टॉम करन और कार्तिक त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

मुंबई के सभी खिलाड़ी इस वक्त शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं, ऐसे में टीम में शायद ही कोई बदलाव दिखे। एक बार फिर से क्विंटन डिकॉक और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या मैदान में उतर सकते हैं। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर और जेम्स पैटिंसन भी नजर आ सकते हैं।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन
विकेटकीपर: क्विंटन डिकॉक
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर और जेम्स पैटिंसन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed