फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: RR vs MI: Ben Stokes century helps Rajasthan's Royal win against Mumbai Indians

IPL 2020: हार्दिक की पारी पर स्टोक्स का शतक भारी, मुंबई के खिलाफ राजस्थान की रॉयल जीत

Mon, 26 Oct 2020 05:36 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 26 Oct 2020 05:36 AM IST
सार

रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराया, सैमसन ने भी जड़ा नाबाद अर्द्धशतक 
 

विज्ञापन
IPL 2020: RR vs MI: Ben Stokes century helps Rajasthan's Royal win against Mumbai Indians
राजस्ठान रॉयल्स - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई के बल्लेबाज हार्दिक पंड्या की 21 गेंदों पर नाबाद 60 रन की पारी राजस्थान के बेन स्टोक्स (नाबाद 107) और संजू सैमसन (54*) की बेहतरीन पारियों के आगे रविवार को फीकी पड़ गई। राजस्थान ने 196 रन का लक्ष्य 18.2 ओवरों में दो विकेट पर हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 195 रन बनाए थे। 

विज्ञापन


राजस्थान की तरफ से बेन स्टोक्स और संजू सैमसन के बीच 152 रन की अविजित साझेदारी हुई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने उथप्पा (13) और कप्तान स्टीव स्मिथ (11) के विकेट जल्द गंवा दिए थे। दोनों विकेट जेम्स पैटिनसन के खाते में गए। 
विज्ञापन


राजस्थान की जीत से चेन्नई बाहर : 
इस जीत के साथ राजस्थान के पांचवीं जीत से दस अंक हो गए हैं। अगर मुंबई जीत जाती तो उसको प्लेऑफ का टिकट मिल जाता। उधर चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम रविवार को बैंगलोर के खिलाफ जीत के बावजूद राजस्थान की जीत के बने समीकरण से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोक्स का तीन साल बाद शतक : 
स्टोक्स ने तीन साल बाद आईपीएल में शतक जड़ा है। इससे पहले उन्होंने 2017 में 103* रन की पारी खेली थी। इस लिहाज से रविवार को उन्होंने अपना श्रेष्ठ स्कोर भी बनाया। इस सीजन में किसी बल्लेबाज का पांचवां शतक है। इससे पहले पंजाब के लोकेश राहुल और मंयक अग्रवाल के अलावा शिखर धवन (02 शतक) ऐसा कर चुके हैं। 

हार्दिक शो पर पानी फिरा  
इससे पहले मुंबई के हार्दिक पंड्या ने 21 गेंदों पर 60 रन की आतिशी पारी खेली थी। हार्दिक की पारी में दो चौके और सात छक्के शामिल थे। हार्दिक के अलावा सौरव तिवारी (34) ने अंतिम चार ओवरों में 74 रन बटोरे जिसमें कार्तिक त्यागी के अंतिम ओवर में 27 रन आए जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल थे। हार्दिक और सौरव ने पांचवें विकेट के लिए 64 रन की अविजित साझेदारी की। अंकित राजपूत के पारी के 18वें ओवर में भी 27 रन बने जिसमें चार छक्के शामिल थे। तिवारी ने आर्चर (2/31) के पारी के 17वें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। 

इशान-सूर्य की साझेदारी :  
इससे पहले मुंबई ने ओपनर क्विंटन डि कॉक (06) का विकेट जल्द गंवा दिया था। इशान किशन (37) और सूर्यकुमार यादव ने दूसरे विकेट पर 83 रन की साझेदारी की। पावरप्ले के छह ओवरों में मुंबई ने एक विकेट पर 59 रन बना लिए थे। उसके बाद राजस्थान ने इशान, सूर्य और कीरोन पोलार्ड (06) के विकेट कम अंतराल में निकालकर स्कोर चार विकेट पर 101 रन कर दिया था। इशान का आर्चर ने थर्डमैन पर एक हाथ से दर्शनीय कैच पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed