फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 News in Hindi: RCB vs SRH Predicted and probable playing 11 of both team Virat and warner will lead respective side

IPL 2020: विराट और वार्नर की सेना आज होगी आमने-सामने, कुछ ऐसी हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Mon, 21 Sep 2020 12:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 21 Sep 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 News in Hindi: RCB vs SRH Predicted and probable playing 11 of both team Virat and warner will lead respective side
बैंगलोर बनाम हैदराबाद

RCB vs SRH Predicted Playing 11: आईपीएल के 13वें सीजन का आज तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम आमने-सामने होगी। दिग्गजों से भरी दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी। विराट कोहली जहां आरसीबी की कमान संभालेंगे वहीं डेविड वॉर्नर एक बार फिर से हैदराबाद की अगुवाई करेंगे। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों के संभावित 11 खिलाड़ियों पर जो आज मैदान में उतर सकते हैं। 

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
आरसीबी की तरफ से एक बार फिर से पार्थिव पटेल और आरोन फिंच पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का खेलना तय है। इनके अलावा देवदत्त पडीक्कल, शिवम दुबे और क्रिस मोरिस भी मुकाबले में उतर सकते हैं। साथ ही वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को उतारा जा सकता है।

बल्लेबाज: आरोन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडीक्कल 
विकेटकीपर: पार्थिव पटेल
ऑलराउंडर: शिवम दुबे, क्रिस मोरिस
गेंदबाज: वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव 

विज्ञापन
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद:
एसआरएच की तरफ से सलामी बल्लेबाज के तौर पर एक बार फिर से कप्तान वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी मैदान में उतर सकती है। वहीं मध्यक्रम में मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, रिधिमान साहा, मोहम्मद नबी और विजय शंकर को मौका मिल सकता है। इनके अलावा राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा और खलील अहमद 
 
बल्लेबाज: डेविड वार्नर, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग
विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो और रिधिमान साहा
ऑलराउंडर: मोहम्मद नबी और विजय शंकर
गेंदबाज: राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed