फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: RCB vs RR: Predicted and probable playing XI of Royal Challengers Bangalore and Rajasthan Royals

IPL 2020: स्मिथ और विराट होंगे आमने-सामने, कुछ ऐसी हो सकती है राजस्थान और RCB की प्लेइंग XI

Sat, 03 Oct 2020 06:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 03 Oct 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs RR: Predicted and probable playing XI of Royal Challengers Bangalore and Rajasthan Royals
बैंगलोर बनाम राजस्थान - फोटो : Amar Ujala

आईपीएल 2020 में शनिवार से डबल हेडर यानी एक दिन में दो मैचों की शुरुआत हो जाएगी। आज से यहां शाम के साढ़े तीन बजे मैच शुरू हो जाएंगे। लीग के 13वें सीजन में पहली बार टीमें दिन में मुकाबला खेलेंगी। अबू धाबी में होने वाले इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी। दोनों ही टीमों ने अब तक तीन मैच खेले हैं और दो जीते हैं। हालांकि बैंगलोर जहां पिछला मैच जीती है वहीं राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दोनों ही टीमें जीत दर्ज कर अंक तालिका में आगे बढ़ना चाहेगी। आइए जानते हैं कि आज के मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
पिछले मैच में जीत के बाद विराट कोहली इस मैच उसी प्लेइंग XI के साथ उतर सकते हैं। आरसीबी की तरफ से एक बार फिर से देवदत्त पडीक्कल और आरोन फिंच पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में एबी डीविलियर्स, विराट कोहली, शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह और वाशिंगटन सुंदर फिर से दिख सकते हैं। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, इसुरु उडाना और एडम जम्पा मैदान में उतर सकते हैं।

बल्लेबाज: देवदत्त पडीक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली
विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स
ऑलराउंडर: शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह और वाशिंगटन सुंदर
गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, इसुरु उडाना और एडम जम्पा

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स:
राजस्थान की टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यहां जोस बटलर और स्टीव स्मिथ फिर से पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, मनन वोहरा, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल दिख सकते हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, टॉम करन, अंकित राजपूत और कार्तिक त्यागी को उतारा जा सकता है।

बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, मनन वोहरा
विकेटकीपर: जोस बटलर 
ऑलराउंडर: राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल
गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, टॉम करन, अंकित राजपूत और कार्तिक त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed