{"_id":"5f9a400a26dd2728101d1565","slug":"ipl-2020-rcb-vs-mi-hardik-pandya-and-chris-morris-reprimanded-for-breaching-ipl-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउट होने के बाद क्रिस मॉरिस से भिड़े हार्दिक पांड्या, मैच रेफरी ने दोनों को लगाई फटकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आउट होने के बाद क्रिस मॉरिस से भिड़े हार्दिक पांड्या, मैच रेफरी ने दोनों को लगाई फटकार
Thu, 29 Oct 2020 09:38 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 29 Oct 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Screengrab from twitter video
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2020 के 48वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। अबू धाबी में खेले गए अहम मुकाबले में मुंबई ने विराट को आरसीबी को पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी और फिर सूर्यकुमार को शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने आरसीबी को आसानी से पटखनी दे दी।
विज्ञापन
स्टार खिलाड़ियों से भरी दोनों टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में बल्ले और गेंद के अलावा जुबानी जंग देखने को भी मिली। इसी कड़ी में मुंबई के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बैंगलोर के क्रिस मॉरिस के बीच भी काफी गहमागहमी देखने को मिली। दरअसल मोरिस की 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांड्या बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। उन्होंने मॉरिस की धीमी गेंद को एक्स्ट्रा कवर पर सिराज के हाथों में दे दिया और कैच आउट हो गए। इसके बाद पांड्या के पवेलियन लौटने के दौरान मॉरिस ने उन्हें कुछ कहते हुए विदाई का इशारा किया।
विज्ञापन
इसपर हार्दिक भी भड़क गए और वहीं रूककर मॉरिस से उलझ गए। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों के बीच काफी देर तक जुबानी हमले देखने को मिले। दोनों खिलाड़ियों के बीच हालांकि मैच में गेंद और बल्ले से भी काफी अच्छा मुकाबला देखने को मिला। आउट होने से एक गेंद पहले ही हार्दिक ने मॉरिस की गेंद पर एक छक्का लगाया था। इससे पहले की ओवरों में भी दोनों के बीच अच्छा संघर्ष देखने को मिला था।
विज्ञापन
— Sandybatsman (@sandybatsman) October 28, 2020
फिलहाल दोनों खिलाड़ियों के बीच आखिरी समय में हुई तीखी बहस को देखते हुए मैच रेफरी मनु नायर ने उन्हें अचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया। नायर ने मॉरिस को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट 2.5 और हार्दिक पांड्या को कोड ऑफ कंडक्ट 2.20 तोड़ने का दोषी पाया। इसके बाद रेफरी ने दोनों ही स्टार खिलाड़ियों को फटकार लगाई और आगे के लिए चेतावनी दी।