फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Rajasthan star Ben Stokes to arrive in UAE tonight, soon join Rajasthan Royals team

आज राजस्थान की टीम में शामिल होगा ये धुरंधर, क्या अब दूर हो जाएगी मध्यक्रम की कमजोर कड़ी

Sat, 03 Oct 2020 01:48 PM IST
अनवर अंसारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 03 Oct 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Rajasthan star Ben Stokes to arrive in UAE tonight, soon join Rajasthan Royals team
बेन स्टोक्स - फोटो : Social media

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण के लिए अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के लिए तैयार हैं। स्टोक्स अपनी कोविड-19 संबंधित प्रक्रिया को तुरंत शुरू करेंगे ताकि वह जल्द से जल्द मैदान में उतर सकें।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि स्टोक्स अपने पिता की बिगड़ती सेहत के कारण आईपीएल के पहले कुछ मैचों में राजस्थान का हिस्सा नहीं बन सके थे, हालांकि अब वह जल्द ही टीम से जुड़ने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह आज रात में यूएई आ रहे हैं और बाकी यूनिट में शामिल होने से पहले उन्हें तुरंत कोविड-19 संबंधित प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।  
विज्ञापन



ब्रिटेन और दुबई में बायो-सिक्योर बबल से आने वाले अंग्रेजी और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को 36 घंटे के लिए क्वारंटीन में रहना पड़ा। जबकि सामान्य नियम के अनुसार खिलाड़ियों को छह दिनों तक क्वारंटीन में रहना पड़ता है, इस दौरान नियमित रूप से उनकी कोरोना जांच की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आज से शुरू हो रहे सुपर हेडर के मुकाबले, राजस्थान रॉयल्स और RCB की टक्कर

स्टोक्स के यूएई पहुंचने पर राजस्थान रॉयल्स को काफी बढ़वा मिलेगा क्योंकि टीम ने उनके बल्ले और गेंद से योगदान को खासा मिस किया है। राजस्थान ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है। वहीं, स्टोक्स की कमी के चलते टीम के मध्यक्रम की कमियां उजागर हुई थीं। 


अनुभवी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और युवा खिलाड़ी रियान पराग स्टोक्स की कमी को पूरा करने में विफल रहे। वास्तव में, स्टोक्स के टीम में शामिल होने से गेंदबाजी का एक विकल्प भी मिलता है और वह गेंद के साथ काफी प्रभावी भी रहते हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ को स्टोक्स के टीम में जुड़ने से खासा मदद मिलने वाली है। 

वहीं, आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी दोनों ने अब तक तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है। पहली बार दिन के उजाले में खेले जाने वाले मैच में ओस नहीं बल्कि खिलाड़ी यूएई की गर्मी और उमस से निपटेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed