फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Probable and predicted xi of Delhi Capitals and Kings XI Punjab match

IPL-2020: दिल्ली और पंजाब में आज होगी कांटे की टक्कर, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Sun, 20 Sep 2020 07:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 20 Sep 2020 07:19 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Probable and predicted xi of Delhi Capitals and Kings XI Punjab match
दिल्ली बनाम पंजाब

कोरोना काल में आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत यूएई में हो चुकी है। जैव सुरक्षित वातावरण और यूएई की उमस में खेले जा रहे मैच में सभी टीमों को जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी और खेल के साथ-साथ परिस्थितियों पर भी काबू पाना होगा। टी-20 लीग का दूसरा मुकाबला आज दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा। यहां दोनों ही टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी और उसके लिए अपने ग्यारह बेहतरीन खिलाड़ियों को मैदान में उतारना चाहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित एकादश के बारे में

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के संभावित एकादश:
दिल्ली की टीम युवाओं से भरी हुई है और भारतीय खिलाड़ियों पर अधिक आश्रित है। ऐसे में टीम में पिछली बार की तुलना में कम ही बदलाव देखने को मिले। यहां शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ही सलामी बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। गेंदबाजी में कागिसो रबादा का खेलना तय है, तेज गेंदबाजी में डैनियल सैम्स को मौका मिल सकता है। उनके अलावा टीम अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन और हर्षल पटेल की खिलाया जा सकता है। 

  • बल्लेबाज: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, शिमरॉन हेटमायर
  • विकेटकीपर: ऋषभ पंत
  • ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, हर्षल पटेल
  • गेंदबाज: कगिसो रबादा, डैनियल सैम्स, अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की संभावित एकादश:
पंजाब की तरफ से लगभग सभी खिलाड़ी तय हैं। इनकी तरफ से क्रिस गेल और कप्तान लोकेश राहुल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं मध्यक्रम की जिम्मेदारी मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, मंदीप सिंह और ग्लेन मैक्सवेल के कंधों पर होगी। इनके अलावा तेज गेंदबाजी का आक्रमण मोहम्मद शमी और क्रिस जॉर्डन संभाल सकते हैं, तो स्पिन का भार कृष्णप्पा गौतम, मुजीब उर रहमान, और रवि बिश्नोई के कंधों पर हो सकता है। 

  • बल्लेबाज: क्रिस गेल, केेएल राहुल (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, मंदीप सिंह
  • ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल
  • गेंदबाज: मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, मुजीब उर रहमान, रवि बिश्नोई और कृष्णप्पा गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed