फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Preview and predicted XI of Chennai Super Kings and Royal challengers Bangalore

IPL 2020: विराट के वीरों से धोनी के धुरंधरों का मुकाबला, रोचक होगी RCB और CSK की जंग

Sat, 10 Oct 2020 04:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 10 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Preview and predicted XI of Chennai Super Kings and Royal challengers Bangalore
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम आरसीबी - फोटो : अमर उजाला

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण के 25वें मैच में टीम इंडिया के मौजूदा और पूर्व कप्तान की जंग देखने को मिलेगी। भारतीय समयानुसार आज शाम साढ़े सात बजे से डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में आरबीसी और सीएसके टकराएंगी। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स छह मैच में दो जीत और चार हार के साथ छठे नंबर पर है तो कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पांच मैच में तीन जीत और दो हार के साथ पांचवें क्रम पर।

विज्ञापन

 

चेन्नई सुपरकिंग्स

टीम में हरफनमौला केदार जाधव का पत्ता कट सकता है जो कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीत दिलाने में नाकाम रहे थे। चेन्नई को जीत के करीब पहुंचकर 10 रन से पराजय झेलनी पड़ी और जाधव की रक्षात्मक बल्लेबाजी की काफी आलोचना हुई। अब देखना यह है कि आम तौर पर बदलाव करने से हिचकिचाती रही टीम 35 वर्ष के जाधव को ही उतारती है या किसी और को मौका मिलता है। शेन वॉटसन के फॉर्म में लौटने और फाफ डुप्लेसिस के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद चेन्नई का मध्यक्रम चिंता का विषय बना हुआ है। कप्तान धोनी खुद उस फॉर्म में नहीं है जिसके लिए जाने जाते हैं। जाधव को बाहर करने पर ऋतुराज गायकवाड़ या एन. जगदीशन को उतारा जा सकता है, जिन्हें 2018 से कोई मौका नहीं मिला है। चेन्नई के गेंदबाजों ने केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। हरफनमौला ड्वेन ब्रावो ने विकेट चटकाए। पीयूष चावला की जगह आये कर्ण शर्मा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए विकेट भी लिए। तेज गेंदबाजी का दारोमदार दीपक चाहर, सैम करन और शार्दुल ठाकुर पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी

टीम के कप्तान कोहली राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फार्म में नजर आए थे। युवा देवदत्त पडीक्कल ने सभी को प्रभावित किया है तो आरोन फिंच उनके साथ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब रहे हैं। अनुभवी एबी डीविलियर्स ने भी अबतक अच्छा खेल दिखाया है। गेंदबाजी में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर को छोड़कर किसी ने प्रभावित नहीं किया। उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी महंगे साबित हुए। श्रीलंका के इसुरू उडाना के आने से गेंदबाजी को बल मिलेगा। अगर इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस फिट होकर प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं तो टीम को वो जरूरी संतुलन मिलेगा, जो अबतक गायब था।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मुरली विजय, अंबाती रायुडु, फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिचेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, एन. जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, ऋतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडीक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम जंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed