फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 Pretty scared to hit nets for first time says Virat Kohli

पांच महीने बाद नेट पर प्रैक्टिस के लिए उतरे कोहली, कहा- सत्र उम्मीद से बेहतर रहा

Sun, 30 Aug 2020 01:16 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 30 Aug 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 Pretty scared to hit nets for first time says Virat Kohli
यूएई में नेट प्रैक्टिस करते विराट कोहली - फोटो : twitter@imVkohli

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि पांच महीनों में जब वह पहली बार नेट पर उतरे, तो वह थोड़े डरे हुए थे। मगर उन्होंने कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों के लिए पहला ट्रेनिंग सत्र उम्मीद से बेहतर रहा।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान ने कोरोना वायरस के कारण ठप्प हुई गतिविधियों के बाद पांच महीने बाद ट्रेनिंग बहाल की। नेट सत्र में दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन और टीम निदेशक माइक हेसन भी शामिल थे।

विज्ञापन


फ्रेंचाइजी के वेबसाइट के अनुसार कोहली ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह उम्मीद से कहीं बेहतर रहा। मैं थोड़ा डरा हुआ था। मैंने पांच महीनों से बल्ला नहीं पकड़ा था, लेकिन हां, जैसा मैने सोचा था, यह उससे बेहतर रहा।’ पिछले साल आईपीएल में टीम के लिए सर्वाधिक रन जुटाने वाले 31 साल के कोहली ने कहा कि लॉकडाउन में फिट रहने से उन्हें नेट सत्र के दौरान बेहतर करने में मदद मिली जबकि वह लंबे ब्रेक के बाद ट्रेनिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘लॉकडाउन के दौरान मैंने काफी ट्रेनिंग की, इसलिए मैं काफी फिट महसूस कर रहा है और इससे मदद मिलती है। क्योंकि आपका शरीर हल्का होता है और आपकी प्रतिक्रिया भी बेहतर होती है, मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरे पास गेंद को खेलने के लिए काफी समय है। यह काफी अच्छी बात है। ’आरसीबी की टीम पिछले हफ्ते दुबई पहुंची और पृथकवास पूरा करने के बाद शनिवार से खिलाड़ियों ने नेट में अभ्यास शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली के अलावा युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम की स्पिन तिकड़ी तथा कुछ अन्य तेज गेंदबाजों ने भी अभ्यास किया। पहले सत्र के बाद कोहली खुश थे। कोहली ने कहा कि स्पिनर पहले दिन अच्छे दिख रहे थे, उन्होंने लंबे समय तक लगातार एक ही जगह गेंद पिच कराई। उन्होंने कहा, ‘शाहबाज अच्छा था, वाशी भी अच्छा था। मैंने चहल को भी गेंदबाजी करते हुए देखा। तेज गेंदबाजों की रफ्तार में थोड़ा इधर-उधर हुआ, लेकिन हमारे शिविर की शुरूआत अच्छी हुई। ’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed