फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 postponed to mid-April due to Coronavirus Pandemic and start on 15th april

IPL 2020 पर पड़ी कोरोना की मार, अब 29 मार्च नहीं 15 अप्रैल से शुरू होंगे मैच

Sat, 14 Mar 2020 09:32 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 14 Mar 2020 09:32 AM IST
सार

  • आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन अब 15 अप्रैल से होगा
  • कोरोना वायरस की वजह से बढ़ाई गई तारीखें 
  • 29 मार्च से होना था आईपीएल का आयोजन

विज्ञापन
IPL 2020 postponed to mid-April due to Coronavirus Pandemic and start on 15th april
आईपीएल ट्रॉफी - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल की तारीखों को आगे बढ़ाया गया। अब इसका आयोजन 29 मार्च की जगह 15 अप्रैल से होगा। शुक्रवार को बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए जानकारी साझा की।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

कुछ खास अपडेट्सः
  • 29 मार्च से शुरू होने वाला आईपीएल अब 15 अप्रैल से शुरू होगा
  • कल यानी शनिवार को गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी
  • दिल्ली सरकार ने कहा दर्शकों के साथ दिल्ली में आईपीएल मैच नहीं होंगे
  • बिना दर्शकों के मैच कराए जा सकते हैं- बीसीसीआई सूत्र
  • विदेशी खिलाड़ियों के बगैर भी हो सकते हैं मैच-बीसीसीआई सूत्र
  • 29 मार्च तक तापमान बढ़ने से कोरोना का असर कम होने की संभावना- बीसीसीआई सूत्र
  • कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर ने आईपीएल रद्द करने की मांग की
  • बीसीसीआई फैसला न ले तो सरकार को इस पर निर्णय लेना चाहिए-कीर्ति आजाद
  • कई राज्य सरकारों ने मैच कराने से मान किया था-राजीव शुक्ला

गुरुवार को खेल मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी करते हुए सभी खेल संघों से भारत में होने वाले विभिन्न टूर्नामेंटों को स्थगित/रद्द करने या फिर बिना दर्शकों के मैच करवाने के लिए कहा है।

 

All the Sports Federations of India must follow the advisories issued by Sports and Health Ministry. Hon'ble PM @narendramodi ji has advised: 'Say No to Panic, Say Yes to Precautions. We can break the chain of spread and ensure safety of all by avoiding large gatherings'. https://t.co/yS837pfnwF

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) March 13, 2020

इससे पहले भारत सरकार द्वारा नए वीजा नियम के तहत विदेशी यात्रियों के भारत आने पर रोक लगा दिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने भी आदेश पारित करते हुए दिल्ली में होने वाले सभी खेल आयोजनों को रद्द करने का फैसला लिया। इतना ही नहीं महाराष्ट्र समेत कई और राज्यों ने भी आईपीएल के आयोजन को लेकर सवाल उठाए हैं।

इन सबके बीच अब कहा जा रहा है कि अरबों रुपये के इस खेल टूर्नामेंट में बदलाव के लिए आयोजकों ने बीसीसीआई से बात की है। आयोजकों ने कहा है कि इस बार के आईपीएल को 29 मार्च की बजाय 15 अप्रैल से शुरू किया जाए और नए स्थानों के साथ बिना दर्शकों के बंद दरवाजे के अंदर मैच करवाए जाएं।

बता दें कि भारत सरकार के नए वीजा नियम लागू करने के बाद तक़रीबन 60 विदेशी खिलाड़ी 15 अप्रैल तक इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed