IPL 2020 Playoffs Full Schedule: समय, जगह और किस दिन भिड़ेंगी कौन सी टीमें?
आईपीएल का 13वां सीजन अपने अंतिम चरण में है। कोरोना काल के बीच यूएई में खेले जा रहे टी-20 लीग में अब ट्रॉफी के लिए सिर्फ चार ही दावेदार बचे हैं। इनके बीच अब प्लेऑफ के माध्यम से फाइनल और फिर खिताब तक का सफर तय होगा। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल समय, जगह और किस दिन भिड़ेंगी कौन सी टीमें?
ग्रुप स्टेज में मुंबई इंडियंस पहले स्थान पर रही वहीं दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रही। ऐसी स्थिति में अब मुंबई और दिल्ली क्वालीफायर 1 में आपस में भिड़ेंगी तो वहीं एलिमिनेटर राउंड में आरसीबी और एसआरएच आमने-सामने होंगी।
प्वॉइंट्स टेबल में नंबर एक और दो पर रहने वाली मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2020 का पहला क्वलिफायर मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पांच नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। टॉप दो स्थान पर रहने का फायदा मुंबई और दिल्ली की टीम को मिलेगा और पहले क्वलीफायर में हारने के बावजूद दोनों टीमों के पास एक मौका और होगा।
पहले क्वलीफायर में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि इस मैच में हार का सामना करने वाली टीम दूसरे क्वलिफायर में एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के खिलाफ खेलती नजर आएगी। एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का आमना-सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
दोनों टीमों के बीच यह छह नवंबर को आबुधाबी में खेला जाएगा। इस मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि एलिमिनेटर में जीत दर्ज करनी वाली टीम दूसरे क्वलिफायर में पहुंच जाएगी, जहां उसका सामना पहले क्वलिफायर में हारकर आ रही टीम से होगा। दूसरा क्वलीफायर मुकाबला एलिमिनेटर जीतने वाली और पहले क्वलीफायर में हार का सामना करने वाली टीम के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 8 नवंबर को आबुधाबी में खेला जाएगा।
इसके बाद 10 नवंबर को आईपीएल 2020 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला क्वालीफायर 1 में जीतने वाली टीम और क्वालीफायर 2 में जीतने वाली टीम के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।
| तारीख | फिक्सचर | समय | जगह |
| पांच नवंबर | क्वालीफायर 1: मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स | शाम 7:30 | दुबई |
| छह नवंबर | एलिमिनेटर: सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 7:30 | अबू धाबी |
| आठ नवंबर | क्वालीफायर 2 : क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम vs एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम | शाम 7:30 | अबू धाबी |
| 10 नवंबर | फाइनल: क्वालीफायर 1 में जीतने वाली टीम vs क्वालीफायर 2 में जीतने वाली टीम | शाम 7:30 | दुबई |