IPL 2020: कैसी है राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2020 में आज से डबल हेडर के मुकाबले शुरू हो गए। यानी एक दिन में दो मैचों की शुरुआत हो गई। दोपहर साढ़े तीन बजे से खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को क्षेत्ररक्षण के लिए बुलाया है। दोनों ही टीमों ने अब तक तीन मैच खेले हैं और दो जीते हैं। अबु धाबी के मैदान में कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
Steve Smith wins the toss and elects to bat first against #RCB.#Dream11IPL #RCBvRR pic.twitter.com/ZYLtMIVYQG
— IndianPremierLeague (@IPL) October 3, 2020
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI
राजस्थान की टीम में पिछले मैच से एक बदलाव है। गेंदबाज अंकित राजपूत की जगह राजस्थान के स्थानीय खिलाड़ी महिपाल लोमरोर को टीम में शामिल किया गया है।
- बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा
- विकेटकीपर: जोस बटलर
- ऑलराउंडर: राहुल तेवतिया, टॉम करन, रियान पराग, महिपाल लोमरोर
- गेंदबाज: श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन
पिछले मैच में जीत के बाद विराट कोहली इस मैच उसी प्लेइंग XI के साथ उतरे हैं। आरसीबी की तरफ से एक बार फिर से देवदत्त पडीक्कल और आरोन फिंच पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं मध्यक्रम में एबी डीविलियर्स, विराट कोहली, शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह और वाशिंगटन सुंदर लक्ष्य का पीछा करते दिखेंगे। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, इसुरु उडाना और एडम जंपा पर भरोसा जताया गया है।
- बल्लेबाज: देवदत्त पडीक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान)
- विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स
- ऑलराउंडर: शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह और वाशिंगटन सुंदर
- गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, इसुरु उडाना और एडम जंपा
A look at the Playing XI for #RCBvRR #Dream11IPL pic.twitter.com/JVtf6CqNtK
— IndianPremierLeague (@IPL) October 3, 2020