IPL 2020: क्रिस गेल को करना होगा और इंतजार, KXIP और KKR की प्लेइंग इलेवन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में शनिवार का पहला डबल हेडर कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जा रहा है। चिलचिलाती गर्मी के बीच दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली केकेआर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में दोनों ही कप्तानों ने अपनी टीम में एक-एक बदलाव किए हैं।
अंकतालिका में सबसे नीचे स्थित केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। चोटिल शेल्डन कॉट्रेल की जगह टी-20 स्पेशलिस्ट इंग्लिश पेसर क्रिस जॉर्डन की दोबारा टीम में वापसी हुई है। शायद क्रिस गेल 'फूड पाइजनिंग' से अबतक उबर नहीं पाए हैं, इसलिए यह मैच भी नहीं खेल रहे।
किंग्स इलेवन पंजाब
- बल्लेबाज: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन
- विकेटकीपर: सिमरन सिंह
- ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब-उर-रहमान,
- गेंदबाज: मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
There's just 1 change for us 🔽
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) October 10, 2020
Chris Jordan replaces an injured Sheldon Cottrell #SaddaPunjab #IPL2020 #KXIP #KXIPvKKR
कोलकाता नाइटराइडर्स
- बल्लेबाज: राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश राणा, इयोन मॉर्गन
- ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, सुनील नरेन
- गेंदबाज: कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, पैट कमिंस
#KKR have won the toss and they will bat first against #KXIP.#Dream11IPL pic.twitter.com/J2C8tF6TQH
— IndianPremierLeague (@IPL) October 10, 2020
दोनों टीमों के 11 खिलाड़ी
A look at the Playing XI for #KXIPvKKR #Dream11IPL pic.twitter.com/99r7BAiXfw
— IndianPremierLeague (@IPL) October 10, 2020