फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Mumbai Indians On top After Winning 5th Match, Beat Delhi Capitals By Five wickets

IPL 2020 : 5वीं जीत के साथ मुंबई शीर्ष पर, दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया

Mon, 12 Oct 2020 07:04 AM IST
योगेश साहू स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 12 Oct 2020 07:04 AM IST
सार

  • 53 : रन की पारी खेली क्विंटन डि कॉक और मैन ऑफ द मैच रहे
  • 69* : रन बनाए दिल्ली के शिखर ने जो उनका इस सीजन का पहला अर्द्धशतक रहा   

विज्ञापन
IPL 2020: Mumbai Indians On top After Winning 5th Match, Beat Delhi Capitals By Five wickets
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

‘मैन ऑफ द मैच’ क्विंटन डि कॉक (53) और सूर्य कुमार यादव (53) की मदद से मुंबई इंडियंस ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को दो गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने  शिखर धवन (69*) के इस सीजन के अपने पहले अर्द्धशतक के साथ चार विकेट पर 162 रन बनाए। मुंबई ने 19.4 ओवरों में 5 विकेट पर 166 रन बना लिए। 

विज्ञापन


कप्तान रोहित शर्मा की मुंबई टीम सात मैचों में 5वीं जीत के साथ फिर से अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई है। मुंबई ने इस सीजन में पहली बार लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है जबकि दिल्ली की टीम को पहली बार लक्ष्य देने के बाद हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की यह इस सीजन में दूसरी हार है और दोनों बार उसे अबुधाबी में पराजय मिली है। 
विज्ञापन


दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शुरुआत में रन आसानी से नहीं आ रहे थे। पृथ्वी शॉ (04) के जल्द आउट होने के बाद शिखर ने एक छोर संभाल लिया। धवन ने 52 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। सत्र में अपना पहला मैच खेल रहे अजिंक्य रहाणे (15) जल्द ही पवेलियन लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर (42) ने तीसरे विकेट पर 85 रन की साझेदारी की। इससे रनरेट में भी सुधार आया और स्कोरबोर्ड भी गतिमान रहा। अय्यर के आउट होने के  बाद उतरे मार्कस स्टोइनिस (13) ने बोल्ट पर दो चौके जड़े लेकिन धवन के साथ हुई गलतफहमी में रनआउट हो गए। कैरी 14 रन बनाकर नाबाद रहे। 

 
मिडिल ओवरों में स्पिनर
रोहित ने अपने स्पिनरों का इस्तेमाल मिडिल ओवरों में किया और जसप्रीत बुमराह के ओवर अंत के लिए रोक लिए। अंतिम ओवरों में दिल्ली के बल्लेबाज बड़े शॉट नहीं लगा सके। स्पिनरों में क्रुणाल ने दो विकेट लिए जबकि राहुल चाहर ने एक विकेट लिया। इन दोनों स्पिनरों ने अपने आठ ओवरों में 53 रन दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed