फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 MI vs KKR Playing 11 News in Hindi: Predicted and Probable playing xi of kolkata Knight Riders and mumbai indians

IPL 2020, KKR vs MI: मुंबई और कोलकाता में आज होगी कांटे की टक्कर, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Wed, 23 Sep 2020 01:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 23 Sep 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 MI vs KKR Playing 11 News in Hindi: Predicted and Probable playing xi of kolkata Knight Riders and mumbai indians
कोलकाता बनाम मुंबई

KKR vs MI, IPL 2020: आईपीएल के 13वें सीजन में बुधवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का आमना-सामना होगा। अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में केकेआर अपना पहला तो मुंबई दूसरा मुकाबला खेलेगी। दोनों ही टीमें धाकड़ बल्लेबाजों से भरी हुई हैं, ऐसे में यहां एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


रोहित की अगुवाई वाली मुंबई पहली हार को भुलाकर यहां जीत दर्ज करना चाहेगी तो दिनेश कार्तिक की कप्तानी में कोलकाता अपना विजयी आगाज करना चाहेगी। दोनों ही टीम अपने सर्वश्रेष्ठ ग्यारह खिलाड़ियों को उतारने की कोशिश करेंगी। ऐसे में आइए नजर डालते हैं दोनों टीमों की संभावित एकादस पर।

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स के संभावित 11

कोलकाता की टीम में अधिकतर खिलाड़ी पिछले बार वाले ही रहने की उम्मीद है। कुछ बदलावों को छोड़कर टीम अपने पुराने भरोसेमंद खिलाड़ियों पर ही दांव लगाना चाहेगी। यहां शुभमन गिल और सुनील नरेन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं मध्यक्रम का भार कप्तान दिनेश कार्तिक, इयोन मोर्गन, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी और आंद्रे रसेल के कंधों पर रहने की उम्मीद है। इसके अलावा गेंदबाजी की जिम्मेदारी शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, पैट कमिंस को मिल सकती है।

बल्लेबाज: दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ईयोन मोर्गन, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल
ऑलराउंडर: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल
गेंदबाज: शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और पैट कमिंस

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेयिंग XI

मुंबई की टीम से एक बार फिर से क्विंटन डिकॉक और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड टीम का भार संभाल सकते हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन का खेलना भी लगभग तय है। 

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव
विकेटकीपर: क्विंटन डिकॉक
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड
गेंदबाज: क्रुणाल पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed