फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: KXIP vs RR: Match Report: Rajasthan Royals defeated Kings Xi Punjab with the help of ben stokes

IPL 2020: स्टोक्स का ऑलराउंड प्रदर्शन, पंजाब को हराकर राजस्थान प्लेऑफ की दौड़ में

Sat, 31 Oct 2020 05:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 31 Oct 2020 05:48 AM IST
सार

  • सात विकेट के जीत के साथ रॉयल्स ने कायम रखीं नॉकआउट की उम्मीदें 
  • स्टोक्स ने दो विकेट चटकाने के बाद खेली अर्द्धशतकीय पारी   
  • मैन ऑफ द मैच स्टोक्स ने दो विकेट लेने के बाद 26 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली 
  • 1000 छक्के टी-20 में पूरे करने वाले गेल पहले खिलाड़ी बने। पोलार्ड (690) दूसरे और ब्रेंडन मैकुलम (485) तीसरे नंबर पर हैं 
  • 600 या उससे अधिक रन दो बार बनाने वाले राहुल दूसरे भारतीय जबकि कुल चौथे खिलाड़ी हैं। राहुल के अलावा कोहली ने ही ऐसा किया है। अन्य खिलाड़ी गेल (3) और वॉर्नर (3) हैं 

विज्ञापन
IPL 2020: KXIP vs RR: Match Report: Rajasthan Royals defeated Kings Xi Punjab with the help of ben stokes
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : PTI

विस्तार

बेन स्टोक्स (2/32, 50 रन) के ऑलराउंड खेल के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 15 गेंद शेष रहते सात विकेट से पराजित कर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं। इस जीत से राजस्थान की टीम छठी जीत से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई को छोड़कर छह टीमें अभी नॉकआउट की दौड़ में बनी हुई हैं। मुंबई पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। राजस्थान ने पंजाब से मिले 186 रन के लक्ष्य को 17.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

विज्ञापन

 
स्टोक्स-उथप्पा ने जोड़े 60 रन : 
ओपनर स्टोक्स और उथप्पा (30) ने मात्र 33 गेंदों पर पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़कर राजस्थान को शानदार शुरुआत दिलाई। खतरनाक होती इस साझेदारी को जॉर्डन ने स्टोक्स को हुड्डा के हाथों कैच आउट करवाकर तोड़ा। संजू सैमसन (48) दो रन से अर्द्धशतक से चूक गए। स्मिथ (31*) और जोस बटलर (22*) ने टीम को आसान जीत दिलाकर खुद को दौड़ में बनाए रखा।
विज्ञापन


शतक से चूके गेल : 
इससे पहले विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (99) एक रन से अपने सातवें शतक से चूक गए लेकिन पंजाब चार विकेट पर 185 रन बनाने में सफल रहा। यह पहला मौका है जब गेल आईपीएल में 99 पर आउट हुए। हालांकि 2019 में उन्होंने बेंगलोर के खिलाफ 99 रन बनाए थे लेकिन तब वह नाबाद रहे थे। आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर जोफरा आर्चर ने गेल को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद गेल ने गुस्से में अपना बल्ला मैदान में पटक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के साथ जोड़े 120 रन : 
पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मनदीप सिंह (0) पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। तबसिर्फ बोर्ड पर एक रन था। मनदीप को आर्चर ने स्टोक्स के हाथों कैच आउट करवाकर पहला झटका दिया। गेल और राहुल (46) ने दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। इसे साझेदारी को स्टोक्स ने राहुल को तेवतिया के हाथों कैच करवाकर तोड़ा। गेल ने निकोलस पूरन (22) के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 और ग्लेन मैक्सवेल (6) के साथ चौथे विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी दी। गेल ने अपनी पारी में 63 गेंदों का सामना कर आठ छक्के और छह चौके जड़े। राजस्थान की ओर से आर्चर और स्टोक्स ने दो-दो विकेट चटकाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed