फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: KXIP vs MI: Predicted and probable playing 11 of Kings Xi Punjab and Mumbai Indians

IPL 2020: जीत की पटरी पर लौटने को बेताब KXIP और मुंबई, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Thu, 01 Oct 2020 06:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 01 Oct 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: KXIP vs MI: Predicted and probable playing 11 of Kings Xi Punjab and Mumbai Indians
पंजाब बनाम मुंबई - फोटो : Social media

आईपीएल 2020 में बृहस्पतिवार को मुंबई और पंजाब की टीम पहली बार आमने-सामने होगी। अबू धाबी में होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी। दिग्गजों से भरी दोनों टीमों को उनके पिछले मुकाबलों में करीबी हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल अंक तालिका में दोनों ही दो-दो अंकों के साथ क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर काबिज हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज कैसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

विज्ञापन

 

मुंबई इंडियंस:
मुंबई के स्टार खिलाड़ी अभी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। उसकी गेंदबाजी भी कमजोर दिखी है। ऐसे में पंजाब के खिलाफ कुछ बदलाव हो सकते हैं। टीम की तरफ से क्विंटन डीकॉक और रोहित शर्मा फिर से पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या का खेलना भी लगभग तय है। गेंदबाजी में राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह भी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि जेम्स पैटिंसन की जगह नाथन कूल्टर नाइल को मौका मिल सकता है।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन
विकेटकीपर: क्विंटन डीकॉक
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज: राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, नाथन कूल्टर नाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

किंग्स XI पंजाब:
टीम के ओपनर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल अच्छी फॉर्म में हैं और फिर से ओपनिंग करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में करुण नायर, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, जेम्स नीशम, सरफराज खान पर फिर से टीम भरोसा जता सकती है। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी और शेल्डन कॉटरेल का भी खेलना लगभग तय है।

बल्लेबाज: मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, निकोलस पूरन
विकेटकीपर: केएल राहुल
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम
गेंदबाज: रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी और शेल्डन कॉट्रेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed