फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Kolkata knight riders and Delhi capitals predicted xi

IPL 2020: किन बदलाव के साथ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, ऐसी होगी KKR की प्लेइंग XI?

Sat, 03 Oct 2020 04:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 03 Oct 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Kolkata knight riders and Delhi capitals predicted xi

इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को दो मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच जारी है तो शारजाह में होने वाले दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का आमना-सामना होगा, अपेक्षाकृत छोटे मैदान में केकेआर और दिल्ली के खतरनाक खिलाड़ी हर गेंद स्टेडियम के बाहर भेजना चाहेंगे। दोनों ही टीम 3-3 मैच खेलकर दो जीत चुकी है, हालांकि दिल्ली जहां पिछला मैच हारी है तो केकेआर जीत के साथ इस मैच में आत्मविश्वास के साथ आ रहा है। ऐसे में दोनों ही टीम की संभावित एकादश भी दिलचस्प होगी।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज इस टीम की मजबूती है। पहले मैच में सिर्फ एक ओवर फेंककर चोटिल होकर अबतक बाहर चल रहे अश्विन को इस मैच में देखा जा सकता है। हालांकि वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमेयर आउट ऑफ फॉर्म है, लेकिन उन्हें खिलाना टीम संयोजन की मजबूरी नजर आ रही है।
 

  • बल्लेबाज: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिमरोन हेटमेयर
  • विकेटकीपर: ऋषभ पंत 
  • ऑलराउंडर्स: मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल
  • गेंदबाज: कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्ट्जे, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

KKR की संभावित प्लेइंग XI

मुंबई के खिलाफ बड़े अंतर से अपना पहला मैच गंवाने के बाद कोलकाता नाइटाराइडर्स अब रंग में नजर आ रही है। अपने पिछले दो मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद अब कोलकाता अपनी प्लेइंग इलेवन में शायद ही कोई बदलाव करेगा। हालांकि हेटमेयर की ही तरह केकेआर के सुनील नरेन भी बेरंग नजर आ रहे हैं। रन भी लुटा रहे और ओपनिंग में भी फेल साबित हो रहे।
 

  • बल्लेबाज: शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन
  • विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर)
  • ऑलराउंडर: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल
  • गेंदबाज: पैट कमिंस, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed