{"_id":"5f6fdc7f8ebc3e9c0216734d","slug":"ipl-2020-kkr-vs-srh-match-report-shubman-gill-brilliant-innings-helps-kolkata-night-riders-to-register-their-first-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: गिल की पारी ने जीता दिल, हैदराबाद को हराकर KKR ने दर्ज की पहली जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: गिल की पारी ने जीता दिल, हैदराबाद को हराकर KKR ने दर्ज की पहली जीत
Sun, 27 Sep 2020 05:57 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 27 Sep 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : twitter@IPL
युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की 70 रन की नाबाद पारी की मदद से कोलकाता नाइटराइडर्स ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को दो ओवर शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। यह दो मैचों में कोलकाता की पहली जीत है जबकि हैदराबाद को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को उतरी हैदराबाद की टीम ने मनीष पांडे (51) के अर्द्धशतक की मदद से 4 विकेट पर 142 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 18 ओवरों में तीन विकेट पर 145 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता की तरफ से गिल और इयोन मोर्गन (42*) के बीच चौथे विकेट पर 92 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की पारी में ओपनर बेयरस्टो पांच रन पर आउट हो गए थे। कप्तान डेविड वार्नर (36) और मनीष पांडे के बीच दूसरे विकेट पर 35 रन की साझेदारी हुई। वॉर्नर को दसवें ओवर में वरुण ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया। इसके बाद सनराइजर्स की रनगति बढ नहीं पाई। दस ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 61 रन था। आखिरी दस ओवर में 81 रन बने। मनीष ने रिद्धिमान साहा (30) के साथ तीसरे विकेट पर 62 रन जोड़े। दोनों ने टीम को शुरुआती झटके से उबारने की कोशिश की लेकिन डेथ ओवरों में विकेट गंवा बैठे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ औसत प्रदर्शन करने वाली केकेआर की टीम शनिवार को काफी आक्रामक दिखी।
विज्ञापन
केकेआर के गेंदबाजों ने रखा अंकुश
कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने पैट कमिंस की अगुवाई में अनुशासित प्रदर्शन किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ शॉर्ट गेंदबाजी के लिए आलोचना झेलने वाले आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कमिंस ने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने वार्नर का बेशकीमती विकेट चटकाया जो आईपीएल में उनका पहला विकेट रहा। सुनील नरेन और कमिंस ने नई गेंद संभाली। कमिंस ने बेयरस्टो को आउट करके केकेआर को पहली सफलता जल्द ही दिला दी थी।
हैदराबाद ने बनाया तीसरा न्यूनतम स्कोर
उधर हैदराबाद ने चार विकेट खोने के बाद आईपीएल में तीसरा न्यूनतम स्कोर बनाया। पिछले वर्ष राजस्थान ने इतने विकेट खोकर केकेआर के खिलाफ 139 रन बनाए थे जबकि चेन्नई की टीम को मुंबई के खिलाफ 131 रन बनाने के बाद हार का सामना करना पड़ा था।