फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: How severe is Delhi capitals skipper Shreyas Iyer shoulder injury
IND Inning
224/1 (33.4 ov)
Target: 296
Virat Kohli 80(60)*
Shubman Gill 110 (107)
IND need 72 runs in 16.2 remaining overs

IPL 2020: कितनी गंभीर है श्रेयस अय्यर की चोट, दिल्ली के दो मैच विनर पहले ही हो चुके बाहर

Thu, 15 Oct 2020 04:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 15 Oct 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: How severe is Delhi capitals skipper Shreyas Iyer shoulder injury
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

अमित मिश्रा और इशांत शर्मा जैसे दमदार खिलाड़ी चोटिल होकर आईपीएल 2020 से बाहर हो चुके हैं तो टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी कई हफ्ते के लिए अनुपस्थित हैं, इन हालातों में कप्तान श्रेयस अय्यर का घायल होकर मैदान से बाहर जाना दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ाता है।

विज्ञापन


श्रेयर अय्यर के चोटिल होने के बाद टीम का नेतृत्व कर रहे शिखर धवन ने बुधवार रात राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद कहा कि वह दर्द महसूस कर रहे है और इस चोट के बारे में गुरुवार को पता चलेगा। राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन स्टोक्स के शॉट को रोकने के लिए अय्यर ने डाइव लगाया और टीम के लिए तीन रन बचाए, लेकिन इस दौरान उनका कंधा चोटिल हो गया। वह मैदान के बाहर चले गए और धवन ने कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई।

विज्ञापन

धवन ने दिया अपडेट

मैच के बाद पुरस्कार समारोह में धवन ने कहा, 'श्रेयस दर्द महसूस कर रहा है। हमें चोट के बारे में कल पता चलेगा। अच्छी बात यह है कि उनके कंधे में हरकत है।' इस मैच में दिल्ली ने सात विकेट पर 161 रन बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को 148 रन पर रोककर 13 रन की रोमांचक जीत दर्ज की। धवन ने कहा कि हमें अंदाजा था कि राजस्थान की बल्लेबाजी में गहराई नहीं है ऐसे में हमारे पास अच्छा मौका था।'

शिखर धवन ने कहा, 'हमें अपनी टीम की जीत का भरोसा था। हमें पता था कि उनकी बल्लेबाजी में ज्यादा गहराई नहीं है। हम जानते थे कि उनके शीर्ष क्रम को जल्दी निपटाकर मैच पर पकड़ बना सकते है। हमारे पास अनुभवी गेंदबाज हैं। एनरिच नॉर्ट्जे के रूप में शानदार तेज गेंदबाज है। तुषार ने भी चतुराई से गेंदबाजी की।'

नॉर्ट्जे ने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट जबकि देशपांडे ने 37 रन देकर दो विकेट लिये। नोर्जे ने इस दौरान 155-156 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी की। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नॉर्ट्जे ने कहा, 'मुझे इस बारे में पता नहीं है कि मैंने 156 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी की है। यह सुनकर अच्छा लग रहा है। मैं तेज गेंदबाजी करते हुए स्टंप्स को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था। हमारे पास अच्छे कोच है। कागिसो रबाडा और दूसरे तेज गेंदबाजों के साथ काम करना अच्छा रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed