फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: English and Australian players can join only from September 26

IPL 2020: इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की वजह से इन टीमों को होगा शुरुआती नुकसान

Fri, 14 Aug 2020 09:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 14 Aug 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: English and Australian players can join only from September 26
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग के लिए चुने गये इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के पहले सप्ताह में खेलने की संभावना कम है क्योंकि दोनों देशों के बीच चार से 16 सितंबर तक सीमित ओवरों के छह मैच खेले जाने है। ये मुकाबले साउथम्पटन और मैनचेस्टर में खेले जाने है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम इस दौरे पर चार, छह और आठ सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ एजिस बाउल में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी जबकि 11, 13 और 16 सितंबर को ओल्ड ट्रैफर्ड में तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला को खेला जाएगा।
विज्ञापन


इस श्रृंखला में खेलने वाले आईपीएल खिलाड़ी 17 या 18 सितंबर को यूएई पहुंच सकते है और आईपीएल की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत उन्हें छह दिन पृथकवास पर रहना होगा। इस दौरान उन्हें पहले, तीसरे और छठे दिन कोविड-19 का आरटी-पीसीआर जांच करना होगा। तीनों जांच में निगेटिव आने के बाद उन्हें जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में आने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका मतलब यह हुआ कि कोई भी खिलाड़ी अपनी संबंधित फ्रेंचाइजी के लिए कम से कम पहले दो या तीन मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होगा। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कुल 29 खिलाड़ी आठ आईपीएल टीमों का हिस्सा हैं, जिसमें डेविड वार्नर, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, स्टीव स्मिथ और इस साल के रिकॉर्ड रकम हासिल करने वाले पैट कमिंस शामिल हैं।

इसका सबसे ज्यादा नुकसान राजस्थान रॉयल्स को होगा जिसे बटलर, स्मिथ और आर्चर जैसे खिलाड़ियों के बिना शुरूआत के कुछ मैच खेलने होंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा जारी संयुक्त विज्ञप्ति के अनुसार, आगामी श्रृंखलाओं के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 अगस्त को ब्रिटेन पहुंचेगी। इस श्रृंखला को दर्शकों के बिना जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खेला जाएगा।


ऑस्ट्रेलियाई टीम 27 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट मैच के बाद एजिस बाउल के लिए रवाना होने से पहले डर्बीशर के द इनकोरा काउंटी ग्राउंड में अभ्यास करेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रृंखला से पहले अपनी दो टीमें बनाकर अभ्यास मैच खेलेगी। एकदिवसीय श्रृंखला आईसीसी विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed