फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: चेन्नई की लगातार तीसरी हार से भड़के धोनी, गिनाईं टीम की ये गलतियां

Sat, 03 Oct 2020 01:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 03 Oct 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: CSK vs SRH: MS Dhoni unhappy with fielding and team performance slams players
एमएस धोनी हेयर स्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का 13वां सीजन किसी बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है। यूएई के खेले जा रहे टूर्नामेंट में धोनी की अगुवाई वाली सीएसके को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। उद्घाटन मैच में जीत के साथ शुरुआत करने वाली चेन्नई को पहले राजस्थान, फिर दिल्ली और अब हैदराबाद के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। 



IPL 2020: CSK vs SRH: MS Dhoni unhappy with fielding and team performance slams players
एमएस धोनी - फोटो : twitter@IPL

शुक्रवार को दुबई में खेले गए टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स के हाथों मिली हार के बाद धोनी ने अपनी नाराजगी जाहिर की मैच के बाद उन्होंने  गलतियों को गिनवाते खिलाड़ियों को फटकार लगाई। धोनी ने कहा कि उनके खिलाड़ियों को बार बार एक ही गलती दोहराने से बचना होगा और इस तरह से कैच टपकाकर मैच नहीं जीते जा सकते ।

IPL 2020: CSK vs SRH: MS Dhoni unhappy with fielding and team performance slams players
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहद खराब क्षेत्ररक्षरण किया और अभिषेक शर्मा को दो बार जीवनदान दिए। शर्मा ने प्रियम गर्ग के साथ 77 रन की साझेदारी करके हैदराबाद को पांच विकेट पर 164 रन तक पहुंचाया। जवाब में तीन बार की चैंपियन चेन्नई पांच विकेट पर 157 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: CSK vs SRH: MS Dhoni unhappy with fielding and team performance slams players
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

47 रन बनाकर नाबाद रहने वाले धोनी ने कहा, ‘मैं कई गेंदों पर खुलकर नहीं खेल सका। शायद कुछ ज्यादा ही कोशिश कर रहा था। मुझे कोई परेशानी नहीं है लेकिन इस तरह की गर्मी में गला बार बार सूखता ही है।’

विज्ञापन
IPL 2020: CSK vs SRH: MS Dhoni unhappy with fielding and team performance slams players
एमएस धोनी - फोटो : social media

उन्होंने कहा, ‘हमने लगातार तीन मैच शायद कभी नहीं हारे। हमें गलतियों को सुधारना होगा। बार बार एक जैसी गलतियां नहीं कर सकते। कैच छूटे, नोबॉल डाली गई। हम कुल मिलाकर बेहतर खेल सकते थे। अगर यह नॉकआउट मैच होता तो कैच छूटना कितना भारी पड़ सकता था।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed