IPL 2020: भारी बदलाव के साथ उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता ने इस खिलाड़ी को दिया मौका
आईपीएल 2020 के 49वें मैच में गुरुवार को चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। इस मैच में चेन्नई ने अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। वहीं, कोलकाता की टीम भी बदलाव हुआ है। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई की टीम अब आईपीएल में बाकी टीमों के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगी और इसमें उसका पहला निशाना जीत के लिए बेताब कोलकाता नाइटराइडर्स होगा। इस अहम मुकाबले में ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
चेन्नई सुपरकिंग्स
चेन्नई ने आज के मुकाबले में अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। कप्तान धोनी ने फाफ डुप्लेसिस, इमरान ताहिर, मोनू कुमार की जगह क्रमशः शेन वॉटसन, कर्ण शर्मा और लुंगी एन्गिडी को शामिल किया है।
चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), एन जगदीसन, रविंद्र जडेजा, सैम करन, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा और लुंगी एन्गिडी।
कोलकाता नाइटराइडर्स
कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह रिंकू सिंह को मौका दिया है।
कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (कप्तान), सुनील नरेन, रिंकू सिंह, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, लॉकी फर्ग्यूसन और वरुण चक्रवर्ती।