IPL 2020 के लिए नीलामी खत्म, पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी, किस टीम ने किसे खरीदा?
IPL 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी खत्म हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। इस पेसर को कोलकाता ने 15 करोड़ 50 लाख की बड़ी राशि में खरीदा। इस तरह वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। इस बार नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ियों को तीन अलग-अलग बेस प्राइस में रखा गया था, जिसमें 20 लाख, 30 लाख और 40 लाख की तीन नई कैटेगरी शामिल थी। पहले यह 10 लाख, 20 लाख और 30 लाख थी, वहीं, कैप्ड खिलाड़ियों को 5 अलग-अलग बेस प्राइस में रखा गया था, इसमें 50 लाख, 75 लाख, 1 करोड़, 1.5 करोड़ और दो करोड़ है।
लाइव अपडेट
5 करोड़ से ज्यादा की राशि में बिकने वाले खिलाड़ी
- पैट कमिंस, पेसर, केकेआर, 15.50 करोड़
- ग्लेन मैक्सवेल, ऑलराउंडर, पंजाब, 10.75 करोड़
- क्रिस मॉरिस, ऑलराउंडर, आरसीबी, 10 करोड़
- शेल्डन कॉट्रेल, पेसर, पंजाब, 8.50 करोड़
- नाथन कोल्टर नाइल, ऑलराउंडर, मुंबई, 8 करोड़
- शिमरॉन हेटमेयर, बल्लेबाज, दिल्ली, 7.75 करोड़
- पीयूष चावला, लेग स्पिनर, सीएसके, 6.75 करोड़
- सैम करन, ऑलराउंडर, चेन्नई सुपर किंग्स, 5.50 करोड़
- इयोन मोर्गन, बल्लेबाज, KKR, 5.25 करोड़
- मार्कस स्टोइनिस, ऑलराउंडर, दिल्ली, 4.80 करोड़
Here's a look at the TOP 10 BUYS 💰💰post some fierce bidding at the 2020 @Vivo_India #IPLAuction 👌🤜🤛 pic.twitter.com/wxuFnBx4fq
— IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
भारतीय पेसर विनय कुमार नहीं बिके। उसुरु उदाना को आरसीबी ने 50 लाख में खरीदा। टॉम करन को राजस्थान ने 1 करोड़ में खरीदा। निखिल नाइक को केकेआर ने 20 लाख में खरीदा। ललित यादव को दिल्ली ने 20 लाख में खरीदा। शाहबाज अहमद को आरसीबी ने 20 लाख में खरीदा। एंड्र्यू टाय को राजस्थान ने 1 करोड़ में खरीदा। डेल स्टेन को आरसीबी ने 2 करोड़ में खरीदा। मार्क वुड नहीं बिके। आप साई किशोर को सीएसके ने 20 लाख में खरी। तुषार देशपांडे को दिल्ली ने 20 लाख में खरीदा।
नहीं बिके कोहली को चिढ़ाने वाले कैसरिक विलियम्स
संजय यादव को हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा। प्रिंस बलवंत राय सिंह को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा। दिग्विजय देशमुख को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा। अनिरुद्ध जोशी को 20 लाख में राजस्थान ने खरीदा। नेथन एलिस, जॉर्ज गार्टन, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे और कैसरिक विलियम्स नहीं बिके। अब्दुल समद को हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा
3 करोड़ में बिके इंग्लिश पेसर क्रिस जॉर्डन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस सिर्फ 75 लाख रुपये थे। इससे पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे।
4 करोड़ में बिके ऑस्ट्रेलिया के केन रिचर्डसन
IPL के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी प्रवीण तांबे को कोलकाता नाइटराइडर्स ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा
तजिंदर ढिल्लों को पंजाब ने 20 लाख में खरीदा। जेम्स पैटिसन, युद्धवीर चरक और लियम प्लंकेट नहीं बिके।