IPL 2020: लगातार दो बार धोनी को बोल्ड करने वाले वरुण चक्रवर्ती को मैच के बाद खास उपहार मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण चक्रवर्ती का जादुई सपना गुजरते समय के साथ और बेहतर होते जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पांच विकेट लेने के बाद उनका पहली बार भारतीय टीम में चयन हुआ। अब बीती रात वह आईपीएल के एक सीजन में दो बार महेंद्र सिंह धोनी को क्लीन बोल्ड करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। मुट्ठी भर घरेलू मैच और 12 आईपीएल मुकाबलों के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए विश्वास से चुना था। पिछले सीजन भारी भरकम राशि में किंग्स इलेवन के साथ जुड़ने वाले वरुण को सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला था, लेकिन मौजूदा सीजन में उनकी किस्मत चमक रही है।
7 अक्तूबर को धोनी को बोल्ड करने के बाद ही वरुण चक्रवर्ती ने बेहद अहम समय में अपनी टीम की वापसी करवाई थी और केकेआर ने वह मैच जीता था। तब उन्होंने कहा था कि चेपॉक स्टेडियम में बतौर फैन धोनी को देखने जाना और अब उन्हीं का विकेट लेना बेहद खास लम्हा है। अब 29 अक्तूबर यानी बीती रात टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को एक ही सीजन में दूसरी बार बोल्ड करने वाले इस मिस्ट्री की कुछ तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
From admiring him from the stands at Chepauk, to now...😍@chakaravarthy29's fairytale continues!#KKR #Dream11IPL #CSKvKKR pic.twitter.com/rk37xW3OQ7
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) October 29, 2020
From cricketing hero to IPL 2020 nemesis: Varun Chakravarthy takes tips from MS Dhoni after CSK beat KKR pic.twitter.com/rwUZT9wfNu
— Mohammad Zaid (@Mohamma57235047) October 30, 2020
Varun Chakravarthy Gets @msdhoni's Autograph on his Jersey.❤ #MSDhoni #WhistlePodu #Dhoni pic.twitter.com/oEHfKLCOwf
— Kolkata M S Dhoni FC | Die Hard Fan Of Dhoni (@Kolkata_MSD_FC) October 30, 2020