{"_id":"5bdfeee1bdec221e2f5b630b","slug":"ipl-2019-venkatesh-prasad-quits-from-kings-eleven-punjab-bowling-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरू के बाद वेंकटेश प्रसाद ने भी छोड़ा किंग्स इलेवन पंजाब का साथ, IPL 2019 में बढ़ेगी मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीरू के बाद वेंकटेश प्रसाद ने भी छोड़ा किंग्स इलेवन पंजाब का साथ, IPL 2019 में बढ़ेगी मुश्किल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल का अगला सीजन जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बुरी खबर भी आती जा रही है। कुछ दिन पहले किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर और पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने टीम के मेंटर पद से इस्तीफा दिया था। अब वेंकटेश प्रसाद ने भी टीम का साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन
हाल ही में टीम के साथ जुड़े वेंकटेश प्रसाद की जगह अब श्रीधरन श्रीराम लेंगे। पूर्व भारतीय खिलाड़ी श्रीराम पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के असिस्टेंट कोच और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच थे।
विज्ञापन
इसके पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने ब्रेड हॉज की जगह माइक हेसन को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया था।
वीरेंद्र सहवाग ने भी संन्यास लेते हुए लिखा था कि, 'हर अच्छी चीज का कभी ना कभी अंत जरुर होता है। किंग्स इलेवन पंजाब के साथ 2 सीजन कप्तान के तौर पर और 3 सीजन मेंटर के तौर पर मेरा सफर काफी अच्छा रहा। मैं फ्रेंचाइजी का आभार प्रकट करना चाहता हूं और आगे के सीजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब ने जबरदस्त शुरुआत की थी, लेकिन अंत के 7 में से 7 मुकाबला हारते हुए रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई वाली इस टीम को फिर निराशा ही झेलनी पड़ी।