फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2019 sunrisers hyderabad vs delhi capitals match 30 live updates

IPL 2019: ताश के पत्तों की तरह ढ़ह गया हैदराबाद, दिल्ली ने लगाई जीत की हैट्रिक

Sun, 14 Apr 2019 11:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 14 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
ipl 2019 sunrisers hyderabad vs delhi capitals match 30 live updates
हैदराबाद बनाम दिल्ली - फोटो : pti

कागिसो रबाडा (4 विकेट), क्रिस मॉरिस (3 विकेट) और कीमों पॉल (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली ने रविवार को इंडियन टी-20 लीग के 30वें मुकाबले में हैदराबाद को 39 रन से हराया। दिल्ली की यह लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही दिल्ली अंकतालिका में 10 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद की यह लगातार तीसरी हार है। इस हार के साथ ही मैजबान टीम 6 अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर मौजूद है।

विज्ञापन


राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 18.5 ओवर में 116 रन पर ही सिमट गई। शानदार प्रदर्शन के लिए कीमो पॉल को मैन ऑप द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को वॉर्नर और बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। मगर 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कीमों पॉल ने जॉनी बेयरस्टो को कागिसो रबाडा के हाथों कैच आउट कराकर हैदराबाद को पहला झटका दिया। वह 31 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए बेयरस्टो ने वॉर्नर के साथ मिलकर 72 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेयरस्टो के आउट होने के बाद कप्तान केन विलियमसन (3) भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाए और 11.4 ओवर में कीमों पॉल ने उन्हें रबाडा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।इसके बाद 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर कीमों पॉल ने रिकी भुई (7) को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट करवाकर दिल्ली को तीसरी सफलता दिलाई।

17वें ओवर में हैदराबाद को लगातार दो झटके लगे। इस ओवर की दूसरी व तीसरी गेंद पर कागिसो रबाडा ने क्रमशः डेविड वॉर्नर (51) और विजय शंकर (1) को अपना शिकार बनाया। वॉर्नर ने 47 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। 

इसके बाद 18वें ओवर की दूसरी व तीसरी गेंद पर क्रिस मॉरिस ने क्रमशः दीपक हुड्डा (3) और राशिद खान (0) को चलता किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मॉरिस ने अभिषेक श्राम को कीमों पॉल के हाथों कैच आउट कराकर हैदराबाद को आठवां झटका दिया।

इससे पहले इंडियन टी-20 लीग के 30वें मुकाबले में रविवार को दिल्ली ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य रखा। दिल्ली की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर (45) और कॉलिन मुनरो ने 40 रन बनाए। वहीं, हैदराबाद की तरफ से खलील अहमद ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

दिल्ली की पारी

ipl 2019 sunrisers hyderabad vs delhi capitals match 30 live updates
शिखर धवन

बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (4) के रूप में पहला झटका लगा। हैदराबाद के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने शॉ को विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पृथ्वी शॉ के आउट होने के कुछ ही देर बाद शिखर धवन ने भी अपना विकेट खो दिया। 3.2 ओवर में खलील ने धवन को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को दूसरा झटका दिया।

इसके बाद आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली को कॉलिन मुनरो के रूप में तीसरा झटका लगा। अभिषक शर्मा ने मुनरो को विकेट के पिछे बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराया। मुनरो ने 24 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन की शानदार पारी खेली। ती सरे विकेट के लिए मुनरो और अय्यर के बीच 49 रन की साझेदारी हुई।

यहां से दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंत के साथ मिलक पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 125 के पार पहुंचाया। मगर 15.5 ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने अय्यर को विकेट के पीछे बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। चौथे विकेट के लिए अय्यर ने पंत के साथ मिलकर 56 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की।

इसके अगले ही ओवर (16.2) में दिल्ली को ऋषभ पंत के रूप में पांचवां झटका लगा। वह 23 बनाकर आउट हो गए। खलील अहमद ने उन्हें दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा।इसके कुछ देर बाद राशिद खान ने क्रिस मॉरिस (4) को आउट कर दिल्ली को छठा झटका दिया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

ipl 2019 sunrisers hyderabad vs delhi capitals match 30 live updates
दिल्ली बनाम हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने इस मैच में अपनी टीम में दो बदलाव किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कॉलिन इनग्राम की जगह कॉलिन मुनरो और राहुल तेवतिया की जगह अमित मिश्रा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

वहीं, मेजबान टीम हैदराबाद ने अपनी टीम चार बदलाव किए हैं। कप्तान विलियमसन खुद मोहम्मद नबी की जगह, जबकि युसूफ पठान और मनीष पांडे की जगह अभिषेक शर्मा और रिकी भुई को शामिल किया है। वहीं, सिद्धार्थ कौल की जगह खलील अहमद को टीम में जगह दी है। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

हैदराबादः डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन (कप्तान) विजय शंकर, रिकी भुई, दीपक हुड्डा, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा। 

दिल्लीः पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, कॉलिन मुनरो, क्रिस मॉरिस, अक्षर पटेल, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, ईशांत शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed