फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2019: Rajasthan Royals owner set to sell stakes, big business houses expected to bid

राजस्थान रॉयल्स के मालिक हिस्सेदारी बेचने को तैयार, बड़े व्यावसायिक घरानों से लगाई उम्मीदें

Thu, 17 Jan 2019 11:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 17 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Rajasthan Royals owner set to sell stakes, big business houses expected to bid
राजस्थान रॉयल्स

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के मालिक अपनी टीम को 12वें सत्र से पहले वित्तीय रूप से मजबूती देने के लिए अपनी हिस्सेदारी का आधा हिस्सा बेचने को तैयार हैं। 

विज्ञापन


पता चला है कि फ्रेंचाइजी के मौजूदा मालिकों ने बीसीसीआई के प्रमुख अधिकारियों से संपर्क किया है और अपनी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के फैसले से अवगत कराया है। मनोज बडाले राजस्थान रायल्स के मूल मालिक हैं। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, 'हां, राजस्थान रॉयल्स अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा बेच रहा है और सबसे ज्यादा बोली लगाने वालों को ही यह मिलेगा। हमने जो कुछ सुना है कि यह करीब 50 प्रतिशत होगा और देश के कुछ बड़े व्यावसायिक घराने इस हिस्सेदारी को खरीदने के इच्छुक दिख रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी कुछ भी पुष्ट नहीं है, लेकिन आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के पूर्व मालिक संजीव गोयनका इस हिस्सेदारी को खरीदने के इच्छुक हैं हालांकि उनसे बात नहीं हो सकी है। इनपुट-भाषा 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed