{"_id":"5ca36b5ebdec221473374e0e","slug":"ipl-2019-previews-and-statics-before-chennai-super-kings-vs-mumbai-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: आज टकराएंगी दो मजबूत टीम, धोनी के धुरंधरों के सामने होंगे रोहित के रणबांकुरे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: आज टकराएंगी दो मजबूत टीम, धोनी के धुरंधरों के सामने होंगे रोहित के रणबांकुरे
Wed, 03 Apr 2019 07:52 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 03 Apr 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
चेन्नई बनाम मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शानदार फॉर्म के दम पर आत्मविश्वास से ओतप्रोत चेन्नई इंडियन टी-20 के मैच में बुधवार को मुंबई से खेलेगी जो टूर्नामेंट की सबसे कामयाब दो टीमों के बीच मौजूदा सत्र का पहला मुकाबला दिलचस्प रहेगा।
विज्ञापन
तीन बार की चैम्पियन चेन्नई लगातार तीन जीत दर्ज करके अंकतालिका में शीर्ष पर है। दूसरी ओर मुंबई ने तीन में से दो मैच हारे और एक जीता। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों में से चार मुंबई ने जीते। कुल मिलाकर दोनों के बीच 26 मैच खेले गए जिनमें से 14 मुंबई ने जीते।
विज्ञापन
इस बार चेन्नई का पलड़ा भारी लग रहा है और खास तौर पर धोनी शानदार फॉर्म में है, जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में 46 गेंद में 75 रन बनाए।
चेन्नई के पास बल्लेबाजी में गहराई है और स्पिन गेंदबाजी में विविधता है जबकि मुंबई के पास बेहतर तेज आक्रमण है। मुंबई की टीम अपने सलामी बल्लेबाजों रोहित और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक पर काफी निर्भर है जबकि बाकी बल्लेबाजों को प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
विज्ञापन
मेजबान के पास वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ या हरफनमौला बेन कटिंग को खराब फॉर्म से जूझ रहे लसिथ मलिंगा की जगह उतारने का मौका है।
स्पिन विभाग में मुंबई की टीम पीछे है क्योंकि चेन्नई के पास हरभजन जैसा अनुभवी स्पिनर है। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर और रविंद्र जडेजा भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
कुल मैच- 26
मुंबई- 14
चेन्नई- 12