फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2019: Prediction and preview of MI vs RCB

पहली जीत के बाद जोश में बैंगलोर, विराट की टीम का रोहित की मुंबई से आज मुकाबला

Sun, 14 Apr 2019 08:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 14 Apr 2019 08:52 PM IST
सार

270: रन बना चुके हैं सात मैचों में आरसीबी कप्तान विराट कोहली 
238: रन बनाकर फॉर्म में चल रहे हैं मुंबई के ओपनर क्विंटन डी कॉक
कुल मैच: 26
मुंबई जीत: 17
आरसीबी जीत: 09

विज्ञापन
IPL 2019: Prediction and preview of MI vs RCB
मुंबई बनाम बैंगलोर - फोटो : SELF

विस्तार

छह मैचों के बाद पहली जीत मिलने से उत्साहित बैंगलोर की टीम सोमवार को मुंबई के खिलाफ उतरेगी। विराट की टीम लंबे इंतजार के बाद मिली जीत की इस लय हो जारी रखना चाहेगी।

विज्ञापन


बैंगलोर ने कप्तान विराट कोहली के 67 रन और एबी डीविलियर्स के नाबाद 59 रन की बदौलत पंजाब के खिलाफ शनिवार को आठ विकेट से जीत हासिल की।

बैंगलोर की टीम काफी हद तक अपने कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीकी धुरंधर एबी डीविलियर्स पर निर्भर कर रही है।

सोमवार को जब विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाना है तब कप्तान विराट कोहली मुंबई के दर्शकों के सामने बल्ले से अपना मैजिक दिखाना चाहेंगे। 

पंजाब के खिलाफ जीत के बावजूद बैंगलोर अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है और उसे प्लेऑफ की होड़ में कायम रहने के लिए अपना हर मैच जीतना जरूरी है। कोहली और डीविलियर्स रन बना रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अपने पिता के अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती होने के बावजूद प्रतिबद्धता दिखाते हुए बल्ले से प्रमुख योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्थिव ने सात मैचों में 191 रन बनाए हैं। अक्षदीप नाथ, मोइन अली, मार्कस स्टोइनिस और कॉलिन डी ग्रैंडहोम को जिम्मेदारी संभालनी होगी।

डेल स्टेन के आने से गेंदबाजी मजबूत

IPL 2019: Prediction and preview of MI vs RCB
मुंबई बनाम बैंगलोर

गेंदबाजी के मोर्चे पर बैंगलोर के लिए स्पिनर युजवेंद्र चहल सबसे कामयाब रहे हैं जो अब तक 11 विकेट ले चुके हैं। वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर चहल फिर उपयोगी साबित हो सकते हैं, लेकिन उन्हें मोहम्मद सिराज (6 विकेट), नवदीप सैनी (4 विकेट), मोइन अली (3 विकेट), उमेश यादव (02 विकेट) से भी सहयोग की दरकार होगी। अलबत्ता डेल स्टेन के आने से गेंदबाजी मजबूत होगी।
 

जीत की राह पर लौटना चाहेगी मुंबई


दूसरी ओर राजस्थान के खिलाफ चार विकेट की हार के बाद मुंबई जीत की राह पर वापसी करना चाहेगी। अच्छा संकेत यह है कि कप्तान रोहित चोट से उबरने के बाद पिछले मैच में लौट आए हैं। रोहित के अलावा ओपनर क्विंटन डीकॉक भी रन कर रहे हैं।

निचले मध्यक्रम में हार्दिक भी उपयोगी रन बनाने में कामयाब हो रहे हैं। हालांकि ईशान किशन, सूर्य कुमार यादव, कीरोन पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी।

गेंदबाजों को राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर के बल्ले से हुई अपनी गेंदों की धुनाई को भुलाकर ताजा दम होकर उतरना होगा।

युवा गेंदबाज अल्जारी जोसफ का उतरना इस बात पर निर्भर करेगा कि उनकी कंधे की चोट कैसी है जो पिछले मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed