IPL 2019: पंजाब ने रचा इतिहास, 12 साल में पहली बार भेदा राजस्थान का किला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन टी-20 लीग में सोमवार को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने मेजबान राजस्थान को 14 रन से मात दी। इस टूर्नामेंट के 12 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब पंजाब ने राजस्थान को उसके घर में मात दी हो।
एक समय आसानी से जीत की ओर बढ़ रही राजस्थान जोस बटलर के विवादित रनआउट के बाद पूरी तरह मैच से बाहर हो गई। आखिरी ओवर में राजस्थान के रजवाड़ों को जीत के लिए 21 रन की दरकार थी। मगर तेज गेंदबाज अंकित राजपूत ने इस ओवर में 2 विकेट के साथ महज 6 रन देते हुए पंजाब की जीत सुनिश्तित की।
राजस्थान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने सर्वाधिक 43 गेंदों में 69 रन बनाए। पंजाब के लिए सैम करन-मुजीब रहमान और अंकित राजपूत ने 2-2 विकेट लिए तो कप्तान रवि अश्विन ने एक विकेट और एक अहम रन आउट किया।
इसके पहले क्रिस गेल के ताबड़तोड़ अर्धशतक ( 47 गेंदों पर 79 रन) और सरफराज अहमद के नाबाद 44 रन के बूते 4 विकेट खोकर 185 रन का लक्ष्य रखा था। राजस्थान की ओर से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। धवन कुलकर्णी और कृष्णपा गौतम की झोली में 1-1 विकेट आया।
राजस्थान की पारी
पंजाब के 184 रन के जवाब में राजस्थान की शुरुआत बेहद शानदार रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे (20 गेंदों 27 रन) और जोस बटलर (43 गेंदों में 69 रन) ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने लगभग हर गेंदबाज की धुनाई की। कोई भी पंजाबी गेंदबाज इस साझेदारी को तोड़ नहीं पा रहा था। तभी नौवें ओवर में कप्तान अश्विन ने अपनी एक बेहतरीन गेंद पर रहाणे को क्लीन बोल्ड कर दिया। मगर दूसरे छोर पर खड़े जोस बटलर ने अपना आक्राम रुख बरकरार रखा। इस बीच इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। यह बटलर का पिछली सात पारियों का छठा अर्धशतक था। खतरनाक होते बटलर को 13वें ओवर में अश्निन ने अपनी चतुराई से रन आउट किया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। संजू सैमसन (30), स्टीव स्मिथ (20), बेन स्टोक्स (6) और राहुल त्रिपाठी (1) जल्दी-जल्दी आउट हो गए। पंजाब के गेंदबाजों ने हारी हुई बाजी पूरी तरह अपने नाम कर ली थी। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 21 रन की दरकार थी, लेकिन मेजबान टीम इसे पा नहीं पाई।
पंजाब की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत धवल कुलकर्णी ने खराब की। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (चार गेंदों में 4 रन) आउट हुए। इसके बाद क्रिस गेल (79) का साथ निभाने आए मयंक अग्रवाल (24 गेंदों में 22 रन) खुलकर शॉट खेलने की फिराक में कृष्णपा गौतम का शिकार बने। उन्हें बाउंड्री पर धवल कुलकर्णी ने लपका। दो विकेट गिरने के बाद संभलकर खेलने वाले क्रिस गेल ने अपना गेयर बदला। हर गेंदबाज की धुनाई करते हुए 8 चौके और चार छक्के जड़ दिए। एक वक्त लग रहा था कि वे शतक की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन तभी 15वें ओवर में बेन स्टोक्स ने उन्हें आउट कर दिया। 47 गेंदों पर 79 रन बनाने वाले गेल ने इस दौरान आईपीएल में चार हजार रन भी पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी हैं। गेल के आउट होने के बाद मेहमान टीम की रनगति थम सी गई थी। मगर दूसरी छोर पर मौजूद अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी सरफराज अहमद अंत तक टिके रहे और नाबाद 46 रन बनाए। उनके 6 चौके और एक छक्के की पारी के बूते ही पंजाब निर्धारित 20 ओवर्स में 184/4 का स्कोर बना पाया।
ऐसी है दोनों टीम
इसके पहले राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों ही टीम अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है।
दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन में चार-चार विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं। पंजाब ने जहां क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मुजीब-उर-रहमान और सैम करन को शामिल किया है। राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और स्टीव स्मिथ पर दांव लगाया है।
राजस्थान: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गौथम, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी और राहुल त्रिपाठी।
पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मनदीप सिंह, सैम करन, मोहम्मद शमी, मुजीबर-उर-रहमान, अंकित राजपूत।