फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2019 kings xi punjab vs royal challengers bangalore match 28 live updates

IPL 2019: लगातार छह हार के बाद बैंगलोर ने चखा जीत का स्वाद, पंजाब को 8 विकेट से रौंदा

Sat, 13 Apr 2019 11:40 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 13 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
ipl 2019 kings xi punjab vs royal challengers bangalore match 28 live updates
विराट-एबी डीविलियर्स

कप्तान विराट कोहली (67) और एबी डीविलियर्स (59*) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत बैंगलोर ने शनिवार को इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन की पहली जीत दर्ज की। लगातार छह हार झेलने वाली बैंगलोर ने मोहाली के आई एस बिन्द्रा स्टेडियम में खेले गए 28वें मुकाबले में पंजाब को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही बैंगलोर के 2 अंक हो गए। हालांकि, अभी भी विराट की बैंगलोर अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर ने 2 विकेट खोकर 4 गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। डीविलियर्स के साथ मार्कस स्टोइनिस 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। डीविलियर्स ने 38 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को पहली जीत दिलाई। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम को सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल के रूप में पहला झटका लगा। पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर पार्थिव को मंयक अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पहले विकेट के लिए विराट और पार्थिव के बीच 43 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बैंगलोर को दूसरा झटका कप्तान विराट कोहली के रूप में लगा। मोहम्मद शमी ने विराट को मुरुगन अश्विन के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। कोहली ने 53 गेंदों में 8 चौके की मदद से 67 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए विराट ने डीविलियर्स के साथ मिलकर 85 रनों की साझेदारी की।

इसके पहले क्रिस गेल के तूफानी 64 गेंदों में 99 रन की शानदार पारी की बदौलत मेजबान पंजाब ने शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में बैंगलोर के सामने 174 रन का लक्ष्य रखा। इंडियन टी-20 लीग के इस 28वें मैच में बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब को केएल राहुल और क्रिस गेल की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई, मगर सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने केएल राहुल (18) को अपना शिकार बनाया। पहले विकेट के लिए राहुल ने गेल के साथ मिलकर 66 रनों की साझेदारी की।

इसके बाद 9वें ओवर की पांचवी गेंद पर चहल ने मयंक अग्रवाल (15) को बोल्ड कर पंजाब को दूसरा झटका दिया। मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए सरफराज खान (15) को मोहम्मद सिराज ने विकेट के पीछे पार्थिव पटेल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सैम करन भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाए। मोइन अली ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। मगर क्रिस गेल आखिरी तक टिके रहे और 5 छक्के और 10 चौके के बूते गेल स्कोर को 173 तक पहुंचाया। मनदीप सिंह (16 गेंदों में 18 रन) ने भी उनका साथ दिया। 

ipl 2019 kings xi punjab vs royal challengers bangalore match 28 live updates
गेल

इससे पहले बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में बैंगलोर ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए टिम साउथी की जगह उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, मेजबान टीम पंजाब ने तीन बदलाव किया है। कप्तान आर अश्विन ने एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल और मुरुगन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।


दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 

पंजाब: लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मंदीप सिंह, सैम करन, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, मुरुगनअश्विन और मोहम्मद शमी।

बैंगलोरः पार्थिव पटेल, विरट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, अक्षदीप नाथ, मार्कस स्टोइनिस, मोइन अली, पवन नेगी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed