{"_id":"5ca49f5abdec22144002ee61","slug":"ipl-2019-head-to-head-comparison-and-preview-of-srh-vs-delhi-capitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: आज आमने-सामने होगी हैदराबाद और दिल्ली, किसका पलड़ा भारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: आज आमने-सामने होगी हैदराबाद और दिल्ली, किसका पलड़ा भारी
Thu, 04 Apr 2019 07:24 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 04 Apr 2019 07:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानदार फार्म में चल रहे हैदराबाद के खिलाफ इंडियन टी-20 लीग मैच से पहले दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को निचले क्रम के अनियमित प्रदर्शन की समस्या से पार पाना होगा। पंजाब के खिलाफ निचले क्रम के बल्लेबाज टिक नहीं सके। इससे पहले कोलकाता के खिलाफ भी यही हाल हुआ था। दूसरी ओर लगातार दो जीत दर्ज करके हैदराबाद के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
दिल्ली ने तीन बार की पूर्व चैम्पियन मुंबई को हराकर शानदार शुरूआत की थी, लेकिन उसके बाद से निचला क्रम उसकी परेशानी का सबब बना हुआ है। दिल्ली आठ टीमों में चार मैच के बाद दो जीत के साथ पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
कोलकाता के खिलाफ आखिरी ओवर में टीम छह रन नहीं बना सकी और मैच सुपर ओवर तक खिंचा। सुपर ओवर में कागिसो रबाडा के शानदार यार्कर के चलते टीम जीत सकी। पंजाब के खिलाफ दिल्ली ने पिछले मैच में आखिरी सात विकेट आठ रन के भीतर गंवा दिए और 14 रन से हार गई।
विज्ञापन
दिल्ली के पास रबाडा के अलावा ट्रेंट बोल्ट और ईशांत शर्मा जैसे गेंदबाज है। नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। असली मुकाबला रबाडा और क्रिस मॉरिस जैसे दिल्ली के तेज गेंदबाजों और शानदार प्रदर्शन कर रहे डेविड वॉर्नर तथा जानी बेयरस्टो जैसे हैदराबाद के बल्लेबाजों के बीच होगा।
वॉर्नर और बेयरस्टो ने इस साल तीनों मैचों में शतकीय साझेदारियां की है। कोलकाता के खिलाफ 118 रन की साझेदारी के बाद उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 110 और आरसीबी के खिलाफ 185 रन जोड़े। बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में वॉर्नर और बेयरस्टो दोनों ने शतक जमाए।
वॉर्नर ने राजस्थान के खिलाफ 37 गेंद में 69 रन बनाए जबकि बैंगलोर के खिलाफ 55 गेंद में नाबाद 100 रन की पारी खेली। कोलकाता के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 85 रन बनाए थे। कोलकाता से पहले मैच छह विकेट से हारने के बाद हैदराबाद ने जीत की राह पर वापसी की और अब वे इसकी हैट्रिक लगाना चाहेंगे।
अफगान स्पिनर मोहम्मद नबी और राशिद खान ने भी जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई जबकि तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने चार विकेट लिये । लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का डैथ ओवरों में औसत प्रदर्शन चिंता का सबब है।