फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विराट सेना' के लिए बुरी खबर, तूफानी पेसर डेल स्टेन IPL से बाहर

Thu, 25 Apr 2019 04:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Apr 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Big Blow to RCB, Dale Steyn ruled out of tournament 
डेल स्टेन

लगातार हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी बैंगलोर के लिए बुरी खबर आ रही है। हाल ही में टीम के साथ जुड़े तूफानी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज डेल स्टेन चोटिल होकर IPL से बाहर हो गए हैं।

IPL 2019: Big Blow to RCB, Dale Steyn ruled out of tournament 

नाथन कोल्टर-नाइल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुए इस खिलाड़ी ने लगभग दो साल के बाद इंडियन टी-20 लीग में जोरदार वापसी की थी।

IPL 2019: Big Blow to RCB, Dale Steyn ruled out of tournament 
डेल स्टेन

लगातार आठ में से सात मैच हारने के बाद बैंगलोर ने स्टेन को टीम में शामिल किया था। उनकी मौजूदगी में टीम को लगातार दो मैच में जीत मिली। इस दौरान उन्होंने दो मैच में चार विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Big Blow to RCB, Dale Steyn ruled out of tournament 

35 वर्षीय यह तेज गेंदबाज सबसे पहले 2016 में कंधे की चोट से परेशान हुआ था। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए इस घटना के बाद लगभग 2 साल के लिए उन्हें मैदान से बाहर रहना पड़ा था। 2018 और 2019 आईपीएल नीलामी में भी स्टेन को कोई खरीदार नहीं मिला था।

विज्ञापन
IPL 2019: Big Blow to RCB, Dale Steyn ruled out of tournament 
विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका

इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा। स्टेन को दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। एक बार भी विश्व कप नहीं जीत पाई दक्षिण अफ्रीका को इस बार चैंपियन बनाने के लिए डेल स्टेन का फिट होना बेहद अहम है। शायद यही वजह है कि बिना कोई खतरा मोल लिए उन्होंने आईपीएल से बाहर होकर आराम करना बेहतर समझा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed