{"_id":"5cc29879bdec225ef518b442","slug":"ipl-2019-5-things-virat-kohli-should-learn-from-captain-cool-ms-dhoni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैदान पर भद्दी गालियां बकने वाले कोहली को एमएस धोनी से सीखनी चाहिए ये 5 बातें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैदान पर भद्दी गालियां बकने वाले कोहली को एमएस धोनी से सीखनी चाहिए ये 5 बातें
भारतीय कप्तान कोहली अपने गुस्सैल स्वभाव और तेज-तर्रार तेवर के लिए पहचाने जाते हैं। विराट का यही आक्रामक अंदाज इन दिनों इंडियन टी-20 लीग में चर्चा का विषय बना हुआ है। लगता है लगातार हार के बाद निराशा के गर्त में समा चुके बैंगलोर के कप्तान अपनी टीम को मिल रही जीत रूपी ऑक्सीजन से इतने उत्साहित हो चुके हैं कि भद्दी गालियां देने से भी गुरेज नहीं कर रहे।
पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में कई बार विराट को कैमरे के सामने गालियां बकते देखा गया। पंजाब के कप्तान अश्विन का कैच लपकने के बाद उन्होंने जो हरकत की, उसे पूरी दुनिया ने देखा। विश्व कप से ठीक पहले विराट जिस तरह झल्ला रहे हैं, उसे देखकर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी याद आ जाते हैं।
2 of 6
विराट कोहली
विपरित हालातों में भी शांत चित्त रहकर रणनीति बनाना और बिना किसी शोर-शराबे अनावश्यक आक्रामकता के बगैर उसे खिलाड़ियों को समझाना वाकई एक कला है, जिसकी घुट्टी धोनी ने पी ली। धोनी की सादगी और कुशल व्यवहार ही है कि विश्व क्रिकेट में हर कोई उनका नाम बड़े अदब से लेता है। विराट को माही से खेल के अलावा यह अच्छाई ग्रहण करनी चाहिए।
3 of 6
खुद विराट को भी अहसास है कि वे धोनी के बिना अधूरे हैं। क्या इस अधूरेपन को भरने की पहल नहीं कर सकते? धोनी के पास लंबा अनुभव है। वे विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोते। मैच में कैसी भी स्थिति हो धोनी बड़े ही कूल अंदाज में रहते हैं। कितना भी प्रेशर हो धोनी के चेहरे पर शिकन नहीं आती है। जीत हो, हार हो या मैच ड्रॉ हो उनके चेहरे के हाव भाव में ज्यादा फर्क नहीं होता है। विराट को यह टेम्परामेंट सीखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
धोनी के साथ कोच रवि शास्त्री और विराट कोहली
स्लेजिंग का जवाब धोनी ने कभी स्लेजिंग ने नहीं दिया बल्कि अपने बल्ले से दिया है। यह विराट के लिए बहुत अहम सबक होगा। धोनी खुद भी आक्रामक कप्तान रहे हैं लेकिन अति आक्रामकता से बचते रहे हैं। मैदान पर विराट कोहली का आपा खोने का बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है। वे बहुत जल्दी अपना धैर्य खो देते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दिल्ली के इस आक्रामक बल्लेबाज ने क्रिकेट की गरिमा को नुकसान पहुंचाया हो। अपने करियर के शुरुआती दौर में तो विराट ने ऑस्ट्रेलियाई फैंस को ही अभद्र इशारा कर दिया था, जिसके बाद इस घटना ने काफी तूल पकड़ा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।