{"_id":"5b0ac24c4f1c1b8f6e8b4d78","slug":"ipl-2018-final-when-sanjay-manjrekar-scolded-dhoni-after-another-toss-confusion-on-csk-v-srh-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: IPL फाइनल में टॉस के दौरान हुआ जमकर ड्रामा, धोनी-मांजरेकर की बातचीत सुनते ही हो जाएंगे लोटपोट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: IPL फाइनल में टॉस के दौरान हुआ जमकर ड्रामा, धोनी-मांजरेकर की बातचीत सुनते ही हो जाएंगे लोटपोट
Sun, 27 May 2018 09:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 27 May 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2018 का फाइनल खेला जा रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी इस मुकाबले से पहले एक मजेदार वाकया देखने को मिला। खिताबी मुकाबले के पहले टॉस के लिए दोनों ही टीमों के कप्तान मैदान पर थे, तभी माहौल में ऐसा कंफ्यूजन छाया कि जिसने भी देखा अपनी हंसी नहीं रोक पाया।
2 of 6
इस बड़े मैच में धोनी ने सिक्का उछाला और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टेल्स कॉल किया। मगर सिक्का हेड पर गिरा। टॉस तो धोनी ने जीत लिया, लेकिन कमेंटेटर संजय मांजरेकर की एक गलती को पकड़ते हुए उन्होंने जमकर मजे ले लिया, जिसके बाद थोड़ी देर तक यह कंफ्यूजन बनी रही कि टॉस किसने जीता।
3 of 6
दरअसल, टॉस का सिक्का नीचे गिरने के बाद कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने धोनी से पूछा कि आपने हेड कॉल किया था, टॉस जीतने के बाद अपना फैसला बताइए। धोनी ने चालाकी दिखाते हुए जवाब दिया कि नहीं, इन्होंने (विलियमसन) ने टेल्स कॉल किया था। मांजरेकर ने फिर कहा कि, 'हां, तो आपने हेड कॉल किया था ना'। धोनी ने फिर कहा कि, 'नहीं, विलियमसन ने टेल कॉल किया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
संजय मांजरेकर को यह एहसास ही नहीं हुआ कि सिक्का धोनी ने उछाला था और ऐसे में वह टॉस के लिए कॉल नहीं कर सकते थे। आखिरकार मांजरेकर को अपनी गलती समझ आते ही कहना पड़ा कि, 'मजाक करना छोड़िए और बताइए कि सीएसके पहले बल्लेबाजी करेगा या गेंदबाजी। फिर सीएसके कप्तान ने हंसते हुए बॉलिंग करने की बात कही।
विज्ञापन
5 of 6
इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन हैरानी भरी नजरों से पूरा वाकया देखते रहे। टॉस जीतकर अपना फैसला सुनाने के बाद धोनी ने अपनी टीम के बदलाव के बारे में भी बताया। बता दें कि सीएसके ने इस फाइनल मुकाबले में अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह की जगह लेग स्पिनर कर्ण शर्मा को शामिल किया है। यहां देखिए
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।