फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2018: Dhoni revealed why he is not able to practice on nets

मैच के बाद फिटनेस को लेकर धोनी का बड़ा खुलासा, बोले- पीठ दर्द के चलते नहीं कर पा रहा प्रैक्टिस

Wed, 02 May 2018 11:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Dhoni revealed why he is not able to practice on nets
IPL 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोमवार को सीजन के 30वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 13 रन से हराया। मैच के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने अपनी पीठ दर्द के बारे में बात की।
विज्ञापन


इस मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि, 'पीठ दर्द की वजह से ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता था, क्योंकि आराम करने के लिए समय नहीं है। इस वजह से मैं ज्यादा ट्रेनिंग भी नहीं कर पाया था। मगर टी-20 में ज्यादा वर्कलोड नहीं होता, इसलिए मैनेज किया जा सकता है। हमारे लिए एक अच्छी शुरुआत बेहद जरूरी थी, रनों के लिहाज से नहीं बल्कि एक साझेदारी के तौर पर।'
विज्ञापन


22 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्के की बदौलत नाबाद 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले धोनी ने कहा कि, 'विकेट को देखकर लगा कि यहां एक विदेशी बल्लेबाज को भेजना ठीक होता। सैम बिलिंग्स को आराम की जरूरत है, लेकिन अंबति रायडू के मध्यक्रम में होने और फाफ डू प्लेसी के ओपनर होने ने हमारे लिए काम आसान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed