IPL-10: जीत की राह पर लौटने को बेताब सुपरजाइंट और डेयरडेविल्स के बीच आज मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुरंधर बल्लेबाजों से सजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट आईपीएल-10 में जीत की राह पर लौटने को बेताब है। मंगलवार को स्मिथ एंड कंपनी का मुकाबला अपने घरेलू मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स से होगा। अभी तक पुणे की फ्रेंचाइजी टीम ने दो मुकाबले खेले हैं जिसमें एक में उसे जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है। जहां उसने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत सात विकेट की जीत से की वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंदौर में उसे छह विकेट से हार झेलने को विवश होना पड़ा।
फॉर्म में चल रहे कप्तान स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, आईपीएल-10 के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स, महेंद्र सिंह धोनी और मनोज तिवारी जैसे बल्लेबाज पुणे की टीम में हैं। कप्तान स्मिथ, रहाणे और स्टोक्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन टीम मयंक अग्रवाल और धोनी की फॉर्म को लेकर जरूर चिंतित होगी। पहले दो मैचों में रहाणे ने क्रमश: 66 और 19 रन बनाए हैं। स्मिथ ने टीम के पहले मैच में 86 रन की पारी खेली थी जबकि दूसरे में 26 रन बनाए थे। स्टोक्स ने पहले मैच में 21 रन बनाए तो दूसरे मैच में किंग्स इलेवन के खिलाफ 50 रन बनाए।
पहले मैच में दिल्ली को मिली थी बैंगलोर से हार
दूसरी ओर दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम अब तक खेले अपने एकमात्र मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 15 रन से पराजित हुई है। आरसीबी को आठ विकेट पर 157 रन तक सीमित करने के बाद डेयरडेविल्स की टीम लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं कर सकी और नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी। जहीर खान (2/31), क्रिस मौरिस (3/21) और पैट कमिंस (1/29) ने नई गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। मिडिल ओवरों में बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम (1/13) ने भी किफायती गेंदबाजी की। डेयरडेविल्स के लिए 158 रन का लक्ष्य ज्यादा चुनौतीपूर्ण नहीं था लेकिन उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज आदित्य तारे, सैम बिलिंग्स, करुण नायर और संजू सैमसन नहीं चले।
पिता के देहांत के दो दिन बाद खेलने उतरे युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बड़ा जज्बा दिखाते हुए 36 गेंदों पर 57 रन की साहसिक पारी खेली लेकिन टीम को नहीं जिता सके। ऑलराउंडर मौरिस और ब्रेथवेट को निचले क्रम में अपने आतिशी तेवर दिखाने की जरूरत है ताकि डेयरडेविल्स टूर्नामेंट में एक मजबूत इकाई के रूप में नजर आए।
पुणे को दिखानी होगी गेंदबाजी में धार
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट : स्टीव स्मिथ (कप्तान), एम एस धोनी, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, फाफ डू प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चाहर, राहुल चाहर, डेनियल क्रिश्चियन, अशोक डिंडा, लोकी फर्ग्यूसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, जयदेव उनादकट, एडम जंपा।
दिल्ली डेयरडेविल्स : जहीर खान(कप्तान), मोहम्मद शमी, शाहबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत, सीवी मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्युक्ष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बवाने, नवदीप सैनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कैगिसो रबादा, क्रिस मौरिस, ब्रेथवेट, सैम बिलिंग्स।