फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017 Preview Match 9 Rising Pune Supergiant Vs Delhi Daredevils

IPL-10: पहली जीत की तलाश में उतरेंगे सुपरजायंट से भिड़ेंगे दिल्ली के डेयरडेविल्स

Tue, 11 Apr 2017 05:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Tue, 11 Apr 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017 Preview Match 9 Rising Pune Supergiant Vs Delhi Daredevils
ऋषभ पंत
धुरंधर बल्लेबाजों से सजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट आईपीएल-10 में जीत की राह पर लौटने को बेताब है। मंगलवार को स्मिथ एंड कंपनी का मुकाबला अपने घरेलू मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स से होगा। अभी तक पुणे की फ्रेंचाइजी टीम ने दो मुकाबले खेले हैं जिसमें एक में उसे जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है। उसने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीता तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंदौर में उसे छह विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन


दूसरी ओर दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम अब तक खेले अपने एकमात्र मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 15 रन से पराजित हुई है।  पिता के देहांत के दो दिन बाद खेलने उतरे युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बड़ा जज्बा दिखाते हुए 36 गेंदों पर 57 रन की साहसिक पारी खेली लेकिन टीम को नहीं जिता सके। ऑलराउंडर मौरिस और ब्रेथवेट को निचले क्रम में अपने आतिशी तेवर दिखाने की जरूरत है ताकि डेयरडेविल्स टूर्नामेंट में एक मजबूत इकाई के रूप में नजर आए।
विज्ञापन


सुपरजाइंट की बल्लेबाजी तो ठीक है लेकिन उसकी गेंदबाजी में पैनापन नजर नहीं आ रहा। पेसर अशोक डिंडा, डेनियल क्रिश्चियन और बेन स्टोक्स खास प्रभावित नहीं कर रहे। वहीं डेयरडेविल्स के बल्लेबाजों को बल्ले से अपना दम दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित अंतिम एकादश

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), एम एस धोनी, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, फाफ डू प्लेसिस, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, रजत भाटिया, राहुल चाहर, इमरान ताहिर, अशोक डिंडा


दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान(कप्तान), मोहम्मद शमी, शाहबाज नदीम, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत, कोरी एंडरसन, क्रिस मौरिस, कोर्लोस ब्रेथवेट, सैम बिलिंग्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed