फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: match 51 Mumbai Indians vs Kings XI Punjab

MIvsKXIP : रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को दी 7 रन से मात

Fri, 12 May 2017 12:23 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
amarujala.com, Presented By: मोहित Updated Fri, 12 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017: match 51 Mumbai Indians vs Kings XI Punjab

ऋद्धिमान साहा (93*) और कप्तान मैक्सवेल (47) की आतिशी पारी के बूते किंग्स इलेवन पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सात रन से हरा दिया। यहां वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 51वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रीति जिंटा की टीम करो या मरो के अंदाज में खेली और महज तीन विकेट खोकर 230 रन जुटा लिए। जवाब में किरोन पोलार्ड (50*), लेंडल सिमंस (59), पार्थिव पटेल (38) और हार्दिक पांड्या (30) के शानदार के खेल के बल पर मुंबई ने अंतिम गेंद तक मुकाबला किया। हालांकि मुंबई छह विकेट पर केवल 223 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


खासकर पोलार्ड ने महज 21 गेंद पर पांच छक्कों और एक चौके की मदद से 24 गेंद पर नाबाद 50 रन बनाकर सबका दिल जीत लिया।  पंजाब के खिलाड़ियों को मालूम था कि प्ले ऑफ  की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें यह मैच हर हाल में जीतना होगा। मुंबई जहां बादशाहत बरकरार रखने के लिए खेल रही थी, वहीं पंजाब बाहर होने से बचने के लिए। फिलहाल 13 मैच खेलकर पंजाब के 14 अंक हैं, तो इतने ही मैच खेलकर मुंबई के 18 अंक हैं और वह तालिका में शीर्ष पर है। बेहतरीन रणनीति के साथ उतरे किंग्स के लड़ाकों ने टीम को शानदार शुरुआत देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। खासकर साहा ने मैदान पर खूंटा गाड़ दिया और अंत तक नाबाद रहे।
विज्ञापन


साहा ने अपनी पारी के दौरान तीन छक्कों और पांच चौंकों की मदद से 55 गेंदों पर 93 रन बनाए। पंजाब का पहला विकेट 68 के टीम स्कोर पर मार्टिन गुप्टिल के रूप में गिरा। गुप्टिल एक छक्के और पांच चौकों की मदद से महज 18 गेंदों पर 36 रन बनाकर बड़े स्कोर की तरफ बढ़ ही रहे थे कि छठवें ओवर में करन शर्मा की गेंद पर पांड्या के हाथों लपक लिए गए। इसके बाद भी रिद्धिमान साहा और कप्तान ग्लेन मैक्सवेल की जोड़ी ने गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी। मैक्सवेल ने पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से महज 21 गेंद पर 47 रन ठोके। पंजाब का दूसरा विकेट 131 के टीम स्कोर पर 11वें ओवर में मैक्सवेल के रूप में गिरा। मैक्सवेल बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शॉन मार्श ने लाजवाब पारी खेली और दो छक्कों की मदद से 16 गेंद पर 25 रन जोड़े। मार्श को मैक्लिंघन की गेंद पर पार्थिव पटेल ने कैच कर लिया। अक्षर पटेल भी 13 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि मुंबई के लेंडल सिमंस और पार्थिव पटेल ने धुआंधार बल्लेबाजी के बल पर मुंबई को तेज शुरुआत दी। मुंबई का पहला विकेट पटेल के रूप में 99 के टीम स्कोर पर गिरा। पटेल ने सात चौकों की मदद से 23 गेंद पर 38 रन बनाए। आठवें ओवर में मोहित शर्मा की गेंद पर वोहरा के हाथों पटेल लपक लिए गए। नौवें ओवर में सिमंस भी मैक्सवेल की गेंद पर गुप्टिल के हाथों कैच हो गए। हार्दिक पांड्या ने भी चार छक्कों की मदद से महज 13 गेंद पर 30 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed