फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2017 match 34 Rising Pune Supergiant vs Royal Challengers Bangalore

RPSvsRCB : सातवीं हार के साथ चैलेंजर्स की चुनौती खत्म, पुणे ने दी 61 रन से मात

Sun, 30 Apr 2017 05:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 30 Apr 2017 05:09 AM IST
विज्ञापन
ipl 2017 match 34 Rising Pune Supergiant vs Royal Challengers Bangalore
भारतीय कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम स्टार बल्लेबाजों की फौज है लेकिन बल्लेबाजी ही उनकी कमजोर कड़ी साबित हुई है। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने शनिवार को उन्हें 61 रन से हराकर उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया है। आरसीबी प्लेऑफ  की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। यह आरसीबी की इस सीजन में सातवीं हार रही। अभी तक खेले गए दस मैचों में टीम केवल दो मैच ही जीत पाई। उधर पुणे ने नौ मैचों में पांचवीं जीत कर अपनी संभावनाओं को मजबूत कर दिया है।
विज्ञापन

SCORECARD

पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने कप्तान स्टीव स्मिथ (45) और मनोज तिवारी (44*) की मदद से तीन विकेट पर 157 रन बनाए थे लेकिन आरसीबी की टीम नौ विकेट पर 96 रन ही बना पाई। कप्तान विराट कोहली ने एक छोर पर खड़े होकर 55 रन बनाए लेकिन टीम का बाकी कोई बल्लेबाज दहाई के अंक में नहीं पहुंच सका। पुणे के गेंदबाज फर्ग्यूसन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया जिन्होंने सात रन देकर दो विकेट लिए। स्पिनर इमरान ताहिर ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए। आईपीएल में ऐसा कम ही देखने को मिला है कि कोई टीम एक आईपीएल सीजन में दो बार सौ से कम पर आउट हो गई। केकेआर के खिलाफ आरसीबी टीम महज 49 रन पर ढेर हो गई थी जोकि आईपीएल इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर रहा।
विज्ञापन


और पढ़ें IPL 10: शर्मनाक हार के दौरान विराट के नाम दर्ज हुआ T-20 का एक विश्व रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे के खिलाफ कोहली ने 48 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। आरसीबी की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी 21 रन की रही जो टीम के बल्लेबाजी की दुर्दशा को बयां कर रही है। दसवें ओवर में आरसीबी ने 48 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। आरसीबी कभी भी जीत की ओर बढ़ती नजर नहीं आई। कोहली की पारी सिर्फ हार का अंतर घटाने में ही सफल रही।  

इससे पहले आरसीबी के गेंदबाजों ने पुणे को 157 तक सीमित कर जरूर अच्छा प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के स्पिनर पवन नेगी ने चार ओवरों में 18 रन देकर एक विकेट लिया। स्टुअर्ट बिन्नी (1/17) और सैमुअल बद्री (1/31) ने भी अच्छी गेंदबाजी की। पुणे के कप्तान स्मिथ ने 32 गेंदों में 45 रन बनाए जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। मनोज तिवारी ने 35 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए। ओपनर राहुल त्रिपाठी ने 37 और धोनी ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed