{"_id":"590458d14f1c1bc12cc0c54c","slug":"ipl-2017-match-34-rising-pune-supergiant-vs-royal-challengers-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSvsRCB : सातवीं हार के साथ चैलेंजर्स की चुनौती खत्म, पुणे ने दी 61 रन से मात ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RPSvsRCB : सातवीं हार के साथ चैलेंजर्स की चुनौती खत्म, पुणे ने दी 61 रन से मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 30 Apr 2017 05:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम स्टार बल्लेबाजों की फौज है लेकिन बल्लेबाजी ही उनकी कमजोर कड़ी साबित हुई है। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने शनिवार को उन्हें 61 रन से हराकर उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया है। आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। यह आरसीबी की इस सीजन में सातवीं हार रही। अभी तक खेले गए दस मैचों में टीम केवल दो मैच ही जीत पाई। उधर पुणे ने नौ मैचों में पांचवीं जीत कर अपनी संभावनाओं को मजबूत कर दिया है।
SCORECARD
पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने कप्तान स्टीव स्मिथ (45) और मनोज तिवारी (44*) की मदद से तीन विकेट पर 157 रन बनाए थे लेकिन आरसीबी की टीम नौ विकेट पर 96 रन ही बना पाई। कप्तान विराट कोहली ने एक छोर पर खड़े होकर 55 रन बनाए लेकिन टीम का बाकी कोई बल्लेबाज दहाई के अंक में नहीं पहुंच सका। पुणे के गेंदबाज फर्ग्यूसन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया जिन्होंने सात रन देकर दो विकेट लिए। स्पिनर इमरान ताहिर ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए। आईपीएल में ऐसा कम ही देखने को मिला है कि कोई टीम एक आईपीएल सीजन में दो बार सौ से कम पर आउट हो गई। केकेआर के खिलाफ आरसीबी टीम महज 49 रन पर ढेर हो गई थी जोकि आईपीएल इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर रहा।
और पढ़ें IPL 10: शर्मनाक हार के दौरान विराट के नाम दर्ज हुआ T-20 का एक विश्व रिकॉर्ड
विज्ञापन
पुणे के खिलाफ कोहली ने 48 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। आरसीबी की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी 21 रन की रही जो टीम के बल्लेबाजी की दुर्दशा को बयां कर रही है। दसवें ओवर में आरसीबी ने 48 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। आरसीबी कभी भी जीत की ओर बढ़ती नजर नहीं आई। कोहली की पारी सिर्फ हार का अंतर घटाने में ही सफल रही।
इससे पहले आरसीबी के गेंदबाजों ने पुणे को 157 तक सीमित कर जरूर अच्छा प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के स्पिनर पवन नेगी ने चार ओवरों में 18 रन देकर एक विकेट लिया। स्टुअर्ट बिन्नी (1/17) और सैमुअल बद्री (1/31) ने भी अच्छी गेंदबाजी की। पुणे के कप्तान स्मिथ ने 32 गेंदों में 45 रन बनाए जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। मनोज तिवारी ने 35 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए। ओपनर राहुल त्रिपाठी ने 37 और धोनी ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया।