फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2017 match 33 Kings XI Punjab vs Sunrisers Hyderabad

KXIPvsSRH LIVE: हैदराबाद ने पंजाब को 26 रनों से दी मात

Fri, 28 Apr 2017 11:34 PM IST
amarujala.com, Presented By : मोहित
amarujala.com, Presented By : मोहित Updated Fri, 28 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
ipl 2017 match 33 Kings XI Punjab vs Sunrisers Hyderabad
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 33वें मुकाबले में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 26 रनों से मात देकर अगले दौर के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। हैदराबाद के दिए 207 रनों के सामने पंजाब की टीम 181 रनों पर आउट हो गई। पंजाब की ओर से शॉन मार्श ने अकेले दम टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया। लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने उनकी शानदार पारी का अंत पंजाब की उम्‍मीदें खत्म कर दी। मार्श ने 14 चौकों और दो छक्‍कों की बदौलत 50 गेंदों पर 84 रन बनाए।
विज्ञापन


इसके अलावा गुप्टिल ने 23, इयान मॉर्गन ने 26 और अक्षर पटेल ने 16 रनों का योगदान दिया। सबसे ज्यादा निराश कप्तान मैक्सवेल ने किया जो बिना कोई रन बनाए शून्य पर वापस लौट गए।
विज्ञापन


इससे पहले पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 3 विकेट खोकर 20 ओवर में 207 रन बनाए। केन विलियमसन (54) और मोएजिज हेनरिक्स (7) रन की पारी की बदौलत हैदराबाद ने पंजाब के सामने 208 रन का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद को पहला झटका कप्तान डेविड वॉर्नर (51) के रूप में लगा वह मैक्सवेल की गेद पर आउट हुए। उन्होंने शिखर धवन के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। आतिशी पारी खेलने वाले शिखर धवन 77 रन बनाकर आउट हुए। वहीं युवराज सिंह ने एक बार फिर निराशा किया और वह 15 रन के मामूली स्कोर पर अपना विकेट खो बैठे।

LIVE SCORE

पंजाब ने अबतक साच मैच खेले हैं जिनमें से उसे तीन में जीत हासिल हुई है। वह प्वाइंट टेबल में 5वें स्थान पर है, वहीं डेविड वॉर्नर की हैदराबाद आठ में से चार मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। 

हैदराबाद की मजबूती उनकी बल्लेबाजी है। वॉर्नर और शिखर धवन टीम को अच्छी शुरुआत प्रदान कर रहे हैं। वहीं गेंदबाजी के मोर्चे पर भुवनेश्वर कुमार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में 6 विकेट हासिल किए थे। 

पंजाब के पास मनन वोहरा, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा और शॉन मार्श जैसी अनुभवी बल्लेबाज हैं। अक्षर पटेल, मोहित और संदीप शर्मा ने गेंदबाजी के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन किया है।


टीमें :

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, केन विलियमसन, मोएजिज हेनरिक्स, युवराज सिंह, दीपक हुड्डा, नमन ओझा (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, सिद्धार्थ कौल, राशिद खान।


किंग्स इलेवन पंजाब : ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, मनन वोहरा, शॉन मार्श, इयोन मोर्गन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, अनुरीत सिंह, इशांत शर्मा, के.सी, करियप्पा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed