फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2017 match 32 live Kolkata Knight Riders vs Delhi Daredevils

KKRvsDD: गंभीर की शानदार पारी की बदौलत केकेआर ने दिल्ली को हराया

Fri, 28 Apr 2017 10:20 PM IST
amarujala.com, Presented By : मोहित
amarujala.com, Presented By : मोहित Updated Fri, 28 Apr 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
 ipl 2017 match 32 live Kolkata Knight Riders vs Delhi Daredevils
आईपीएल के 32वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच हुए मुकाबले में कप्तान गौतम गंभीर की शानदार पारी की बदौलत कोलकाता ने एकतरफा जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपना शीर्ष स्‍थान बरकरार रखा। वहीं जहीर खान की कप्तानी वाली दिल्ली डेयरडेविल्स 4 अंकों के साथ अभी भी आखिरी स्थान पर अटकी है।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 160 रन बनाए। जवाब में 161 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने मात्र 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर ही इसे प्राप्त कर लिया। कप्तान गौतम गंभीर (71) और जैकसन (12) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीछा करते हुए कोलकाता को पहला झटका सुनील नरेन के रूप में लगा, पिछले मैचों मे टीम को जबरदस्त शुरुआत देने वाले नरेन इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरा झटका फिफ्टी जड़ने वाले रॉबिन उथप्पा के रूप में लगा। वह 59 रन बनाकर रन आउट हुए। वहीं तीसरा झटका मनीष पांडे के रूप में लगा वह 5 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व दिल्‍ली की पारी शुरू करने उतरे ओपनर बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। टीम को पहला झटका करुण नायर के रूप में लगा, वह 15 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर आउट हुए। दूसरा विकेट के रूप में संजू सैमसन (54) पवैलियन लौटे। वह उमेश यादव की गेंद पर आउट करार दिए गए। सैमसन के आउट होने के बाद टीम को तीसरा झटका पंत के रूप में लगा, वह 6 रन बनाकर आउट हुए। 

वहीं चौथी विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा, वह अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने अपनी पारी में 47 रन बनाए। एंडरसन के आउट होते ही दिल्ली की आधी टीम पवेलियन वापस लौट चुकी थी। वह 2 रन के मामूली स्कोर पर रन आउट हुए। बल्लेबाजी करने उतरे मॉरिस भी कुछ खास नहीं कर सके और 11 रन बनाकर चलते बने। 

LIVE SCORE

प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, यूसुफ पठान, एसपी जैकसन,  कॉलिन डि ग्रैंडहोम, क्रिस वोक्स, नाथन कुल्टर नाइल, कुलदीप यादव, उमेश यादव


दिल्ली डेयरडेविल्स: संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अंकित बावने, कोरी एंडरसन, क्रिस मॉरिस,  कैगिसो रबाडा , पैट कमिंस, जहीर खान (कप्तान), अमित मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed