फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017 Match 27 Preview Kolkata Knight Riders Vs Royal Challengers Bangalore

IPL-10: एक अदद जीत के लिए तरस रही आरसीबी की केकेआर से भिड़ंत

Sun, 23 Apr 2017 03:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sun, 23 Apr 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017 Match 27 Preview Kolkata Knight Riders Vs Royal Challengers Bangalore
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर - फोटो : IBTimes
पिछले मैच में अपने घरेलू मैदान पर मिली करारी हार से स्तब्ध कोलकाता नाइट राइडर्स टीम स्टार बल्लेबाजों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रविवार को जब मैदान में उतरेगी तो उसे अपनी गलतियों से सबक लेना होगा। बल्लेबाजों की मददगार ईडन गार्डन की विकेट पर केकेआर के सामने फॉर्म में चल रहे क्रिस गेल और विराट कोहली को रोकना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन


छह में से चार में जीत दर्ज कर चुकी केकेआर को शुक्रवार को इस सत्र में अपने मैदान पर पहली हार झेलनी पड़ी थी। सुरेश रैना के शानदार प्रदर्शन के दम पर गुजरात लॉयंस ने केकेआर को हराया। ऐसे में जबकि सारी टीमें खराब फॉर्म से उबरने की कोशिश में है, केकेआर का प्रदर्शन ग्राफ गिरने लगा है जो कप्तान गौतम गंभीर की चिंता का सबब है।
विज्ञापन


कोहली के साथ पारी की शुरुआत करते हुए गेल ने पिछले मैच में 38 गेंद में 77 रन बनाए थे।गेल और कोहली ने 76 गेंदों में 122 रन की साझेदारी की जो केकेआर के लिए चिंता का विषय है। केकेआर की ओर से शाकिब अल हसन ने लॉयंस के खिलाफ 10.33 की औसत से रन दिए। उनकी जगह ट्रेंट बोल्ट को उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता कर सकती है कुछ बदलाव

IPL 2017 Match 27 Preview Kolkata Knight Riders Vs Royal Challengers Bangalore
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL
गुजरात लॉयंस ने 10 गेंद बाकी रहते 188 रन का लक्ष्य हासिल किया। अतिरिक्त बल्लेबाज को उतारने की कवायद में केकेआर ने अनियमित विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा को उतारा था जो विकेट के पीछे कोई कमाल नहीं कर सके। ऐसे में उथप्पा को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है। वहीं सूर्यकुमार यादव की जगह शेल्डन जैक्सन को उतारा जा सकता है।

संभावित अंतिम एकादश:

कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, युसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, क्रिस वोक्स, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप यादव, उमेश यादव

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स, केदार जाधव, मंदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, सचिन बेबी, पवन नेगी, स्टुअर्ट बिन्नी, सैम्युअल बद्री, टायमल मिल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed