{"_id":"58fc72474f1c1bc4608b4a62","slug":"ipl-2017-match-27-preview-kolkata-knight-riders-vs-royal-challengers-bangalore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL-10: एक अदद जीत के लिए तरस रही आरसीबी की केकेआर से भिड़ंत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL-10: एक अदद जीत के लिए तरस रही आरसीबी की केकेआर से भिड़ंत
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sun, 23 Apr 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर
- फोटो : IBTimes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले मैच में अपने घरेलू मैदान पर मिली करारी हार से स्तब्ध कोलकाता नाइट राइडर्स टीम स्टार बल्लेबाजों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रविवार को जब मैदान में उतरेगी तो उसे अपनी गलतियों से सबक लेना होगा। बल्लेबाजों की मददगार ईडन गार्डन की विकेट पर केकेआर के सामने फॉर्म में चल रहे क्रिस गेल और विराट कोहली को रोकना बड़ी चुनौती होगी।
छह में से चार में जीत दर्ज कर चुकी केकेआर को शुक्रवार को इस सत्र में अपने मैदान पर पहली हार झेलनी पड़ी थी। सुरेश रैना के शानदार प्रदर्शन के दम पर गुजरात लॉयंस ने केकेआर को हराया। ऐसे में जबकि सारी टीमें खराब फॉर्म से उबरने की कोशिश में है, केकेआर का प्रदर्शन ग्राफ गिरने लगा है जो कप्तान गौतम गंभीर की चिंता का सबब है।
कोहली के साथ पारी की शुरुआत करते हुए गेल ने पिछले मैच में 38 गेंद में 77 रन बनाए थे।गेल और कोहली ने 76 गेंदों में 122 रन की साझेदारी की जो केकेआर के लिए चिंता का विषय है। केकेआर की ओर से शाकिब अल हसन ने लॉयंस के खिलाफ 10.33 की औसत से रन दिए। उनकी जगह ट्रेंट बोल्ट को उतारा जा सकता है।

कोलकाता कर सकती है कुछ बदलाव
कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL
गुजरात लॉयंस ने 10 गेंद बाकी रहते 188 रन का लक्ष्य हासिल किया। अतिरिक्त बल्लेबाज को उतारने की कवायद में केकेआर ने अनियमित विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा को उतारा था जो विकेट के पीछे कोई कमाल नहीं कर सके। ऐसे में उथप्पा को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है। वहीं सूर्यकुमार यादव की जगह शेल्डन जैक्सन को उतारा जा सकता है।
संभावित अंतिम एकादश:
कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, युसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, क्रिस वोक्स, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप यादव, उमेश यादव
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स, केदार जाधव, मंदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, सचिन बेबी, पवन नेगी, स्टुअर्ट बिन्नी, सैम्युअल बद्री, टायमल मिल्स