{"_id":"58ff41b54f1c1be617c0c15c","slug":"ipl-2017-irfan-pathan-find-place-in-gujarat-lions-in-place-of-injured-dwayne-bravo","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 10: आखिरकार इरफान को मिल गया खरीददार ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: आखिरकार इरफान को मिल गया खरीददार
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
इरफान पठान
- फोटो : getty
आईपीएल 10 की नीलामी में टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को कोई खरीददार नहीं मिला था। यह उनके लिए बेहद निराशा भरा समय था। इसके बाद उन्होंने मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। जिसका ईनाम अब उन्हें आईपीएल 10 के तकरीबन आधे मैचों के खत्म होने के बाद मिला है।
गुजरात लॉयंस की टीम ने इस सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए इरफान पठान को अपनी टीम में शामिल किया है। इस बात की घोषणा इरफान ने ट्वीट करके अपने प्रशंसकों की दी। पठान ने कहा- वह गुजराट लॉयंस टीम का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं।
इरफान को चोटिल ड्वैन ब्रैवो के विकल्प के रूप में गुजरात की टीम में जगह मिली है। पिछले सीजन के लीग राउंड में अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली गुजरात इस सीजन संघर्ष कर रही है। रैना के नेतृत्व वाली इस टीम को अबतक विजयी कॉम्बीनेशन नहीं मिल सका है। सात मैचों के बाद गुजरात अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन
पठान का आईपीएल 10 की नीलामी में अपना बेस प्राइज 50 लाख रुपये था। नीलामी में किसी भी टीम ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने में रुचि नहीं दिखाई थी। गुजरात इरफान की आईपीएल में छठी टीम होगी। इससे पहले वह किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइन्ट्स टीम का हिस्सा रह चुके चुके हैं।
आईपीएल में इरफान अबतक 102 मैच खेल चुके हैं। जिसमें वह 80 विकेट लेने के साथ-साथ 1137 रन बना चुके हैं।