फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: Chris Gayle first players to score a duck in their 100th IPL

रिकॉर्ड्स के नाम रहा RCB-KKR का मुकाबला, गेल ने किया अनोखा कारनामा

Mon, 08 May 2017 05:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 08 May 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017: Chris Gayle first players to score a duck in their 100th IPL
क्रिस गेल

आईपीएल में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच बैंगलोर में खेले गए मुकाबले में विराट सेना को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार-जीत आरसीबी के लिए कोई मायने नहीं थे लेकिन केकेआर के पास इस मैच में जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुदृढ़ करने का मौका था। केकेआर ने कुछ ऐसा ही किया। केकेआर की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरी क्रिस लिन और सुनील नरेन की जोड़ी ने एेसी बल्लेबाजी की जिसका किसी गेंदबाज के पास तोड़ नहीं था। 

विज्ञापन


सुनील नरेन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड उनके और उनके टीम मेट यूसुफ पठान के नाम साझा रूप से दर्ज हो गया है। पठान ने भी 15 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।  
विज्ञापन


सुनील नरेन ने 17 गेंद में 54 रन की धुआंधार पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। 54 में से 48 रन नरेन ने बाउंड्री से ही बना डाले। नरेन की इस पारी की 88.88 रन सिर्फ बाउंड्री से बने। नरेन की पारी से बेहतर 50 या उससे ज्यादा रन की केवल तीन ही पारियां हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील नरेन ने अपनी इस पारी में 317.64 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यह आईपीएल में 50 या उससे ज्यादा रन की खेली गई पारियों में स्ट्राइक रेट के लिहाज से खेली गई तीसरी सबसे बड़ी पारी है। 
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर रनों का पीछा करते हुए क्रिस लिन और सुनील नरेन की जोड़ी ने पावर प्ले (6 ओवर) में 105 रन जोड़े। यह आईपीएल के साथ-साथ टी-20 क्रिकेट में पावर प्ले में बना सबसे बड़ा स्कोर है। 

सौवें मैच में जीरो पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी

IPL 2017: Chris Gayle first players to score a duck in their 100th IPL
सुनील नरेन - फोटो : IPL official web
आईपीएल में क्रिस गेल का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। वह मैच की पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। यह गेल का आईपीएल में 100वां मैच था। इसके साथ ही वह आईपीएल के सौवें मैच में जीरो पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

इससे पहले आईपीएल के दसवें सीजन में कोई भी खिलाड़ी पहले मैच की पहली गेंद पर आउट नहीं हुआ था। आईपील-10 में यह कारनामा करने वाले भी गेल पहले खिलाड़ी हैं। 5 मई 2015 के बाद दो साल में ऐसा पहली बार हुआ है। 

विराट, गेल और डिविलियर्स ने इस मैच में भी कुल 15 रन जोड़ सके। यह इन तीनों द्वारा किसी भी मैच में बनाया सबसे छोटा साझा स्कोर है। इससे पहले इन तीनों ने 16 रन जोड़े थे। कोलकाता के खिलाफ जिस मैच में आरसीबी 49 रन पर ढेर हुई थी उस मैच में इन तीनों ने 16 रन जोड़े थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed