{"_id":"6d4c4028-a45f-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-2013-cheerleader-in-gangnam-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हिट हुआ चीयरलीडर्स का गंगनम स्टाइल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिल्ली में हिट हुआ चीयरलीडर्स का गंगनम स्टाइल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 13 Apr 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
दुनिया भर में अपने अलग ही तरह के डांस स्टाइल ‘गंगनम’ के जरिए धूम मचाने वाले दक्षिण कोरियाई पॉप सिंगर पीएसवाई के इस स्टाइल के जादू से आईपीएल की चीयरलीडर्स भी नहीं बच पाईं।
विज्ञापन
शुक्रवार को यहां दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच देखने आए दर्शकों का मनोरंजन उन्होंने गंगनम स्टाइल से किया।
मैच के दौरान टाइम आउट के समय चीयरलीडर्स और दर्शकों ने गंगनम स्टाइल में डांस का भरपूर लुत्फ उठाया।
इसके अलावा फिरोजशाह कोटला मैदान पर हनी सिंह का जादू भी सिर चढ़कर बोला। मैच में डीजे ने हनी सिंह के लगभग सभी लोकप्रिय गाने बजाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन