{"_id":"58f1aa664f1c1bc342cf8353","slug":"ipl-10-mumbai-indians-player-kieron-pollard-becomes-fifth-player-to-score-7000-runs-in-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 में 7 हजार रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने पोलार्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 में 7 हजार रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने पोलार्ड
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Sat, 15 Apr 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
केरॉन पोलार्ड
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में मुम्बई इंडियंस की ओर से खेलने वाले विस्फोटक बल्लेबाज केरॉन पोलार्ड ने टी-20 मैचों में एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। पोलार्ड ने शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने महज 47 बॉल पर 70 जड़कर टी-20 में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
विज्ञापन
उन्हें इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी दिया गया। इस बेहतरीन पारी के साथ ही पोलार्ड ने टी-20 में 7 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले टी-20 में चार और क्रिकेटरों ने 7 हजार रनों का आंकड़ा छुने का कारनामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आईपीएल की शुरुआती तीन मुकाबलों में पोलार्ड अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। जिसकी वजह से वह अपने फैंस और संजय मांजरेकर की आलोचना का शिकार बने हुए थे। मांजरेकर ने उन्हें ट्वीटर पर 'पैरंट्स का पाप' तक कह दिया था, लेकिन इस पारी की बदौलत उन्होंने अपने आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया है।
विज्ञापन
टी-20 में 7000 से अधिक रन बनाने वाले अन्य खिलाड़ी-
1- क्रिस गेल 289 मैचों में 9997 रन
2- ब्रेंडन मैकुलम 269 मैचों में 7411 रन
3- ब्रैड हॉज 270 मैचों में 7338
4- डेविड वॉर्नर 224 मैचों में 7011